Move to Jagran APP

रानीताल सड़क हादसे में एक और बुजुर्ग महिला की मौत, मरने वालों की संख्या दो हुई, दो की हालत गंभीर

रानीताल सड़क हादसे में एक बुजर्ग महिला ने भी दम तोड़ दिया है। अब मृतकों की संख्या दो हो गई है। मृतक राम चंद की हादसे में मौके में ही मौत हो गई थी जबकि माता निर्भा देवी गंभीर रूप से घायल थी। जिसकी टांडा में आज मौत हुई।

By Richa RanaEdited By: Published: Tue, 27 Jul 2021 10:25 AM (IST)Updated: Tue, 27 Jul 2021 10:25 AM (IST)
रानीताल सड़क हादसे में एक और बुजुर्ग महिला की मौत, मरने वालों की संख्या दो हुई, दो की हालत गंभीर
रानीताल सड़क हादसे में एक बुजर्ग महिला ने भी दम तोड़ दिया है।

कांगड़ा, संवाद सहयोगी। रानीताल सड़क हादसे में एक बुजर्ग महिला ने भी दम तोड़ दिया है। अब मृतकों की संख्या दो हो गई है। मृतक राम चंद की हादसे में मौके में ही मौत हो गई थी, जबकि उसकी माता निर्भा देवी गंभीर रूप से घायल थी। जिसकी टांडा में आज मौत हुई। वहीं, दो अन्य घायल सुषमा देवी व तिलक राम गंभीर रूप से घायल है। इनकी गंभीर स्थिति बनी हुई है। इन दोनों का उपचार टांडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।

loksabha election banner

रानीताल में हुआ था हादसा

नंदरूल कांगड़ा से फरना रानीताल जा रहे एक परिवार की कार रानीताल में सड़क पर गिरी चट्टानों से टकरा गई। टक्कर में कार सवार एक व्यक्ति की मौत पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें टांडा में भर्ती किया गया है। मृतक राम चंद (52) पुत्र रणिया राम निवासी फरना पंचायत रानीताल तहसील व जिला कांगड़ा के मौत हो गई। आज मृतक राम चंद की माता निर्भा देवी (68) पत्नी रणिया राम की भी मौत हो गई। दो घायल सुमना देवी (35) पत्नी तिलक राम राम व तिलक राम (40) पुत्र रणिया राम गंभीर रूप से घायल हैं। इनका उपचार चल रहा है। स्थिति गंभीर बनी हुई है।

बेटी के ससुराल से वापस लौट रहे थे

राम चंद की बेटी की रविवार को ही शादी हुई थी। रविवार को बेटी की बारात पहुंची थी और सोमवार सुबह बेटी की विदाई हुई। बेटी के सुसराल पक्ष ने कार्यक्रम आयोजित किया था। इसलिए राम चंद का परिवार बेटी की ससुराल नंदरुल गया हुआ था। वहां बेटी को खुशियां भरा आशीर्वाद देकर अपने परिवार के साथ राम चंद अपने घर फरना के लिए रवाना ही हुए थे कि खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.