Move to Jagran APP

राजगढ़ क्षेत्र से युवती का अपहरण व दुष्‍कर्म करने वाला आरोपी पुलिस ने किन्नौर से किया गिरफ्तार

जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल में एक महिला के अपहरण के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवक ने पहले युवती का अपहरण किया इसके बाद उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। युवक व युवती दोनों नेपाली मूल के बताए जा रहे है।

By Richa RanaEdited By: Published: Sat, 28 Aug 2021 03:01 PM (IST)Updated: Sat, 28 Aug 2021 03:01 PM (IST)
जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल में एक महिला के अपहरण के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

नाहन, जागरण संवाददाता। जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल में एक महिला के अपहरण के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवक ने पहले युवती का अपहरण किया, इसके बाद उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। युवक व युवती दोनों नेपाली मूल के बताए जा रहे है। पुलिस ने आरोपी को किन्नौर से गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक युवती ने पिता ने पुलिस चौकी यशवंत नगर में शिकायत दर्ज करवाई कि 24 वर्षीय एक युवक उसकी बेटी को भगा कर ले गया। मामला 22 अगस्त का है। शिकायत मिलते ही पुलिस एक्शन मोड में आ गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुई साइबर सेल की मदद से युवक की फ़ोन डिटेल को हासिल किया। युवक के फ़ोन की लोकेशन किन्नौर में पाई गई। जिसके बाद आरोपी की तलाश किन्नौर में शुरू कर दी गई। आरोपी को शुक्रवार को किन्नौर जिला से गिरफ्तार कर लिया गया।

विदित रहे कि वीरवार को संगड़ाह उपमंडल की संगना पंचायत में भी दुष्कर्म का एक मामला सामने आया था। यहां नशे में धुत व्यक्ति ने विधवा महिला को हवस का शिकार बनाया था। राजगढ़ के यशवंत नगर पुलिस चौकी प्रभारी चेतन चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने किन्नौर के दुर्गम क्षेत्र रारंग से युवक व युवती दोनों को पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि युवती को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.