Move to Jagran APP

राहुल गांधी के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने बांटे फल

जागरण टीम धर्मशाला अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गा

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Jun 2021 01:35 AM (IST)Updated: Sun, 20 Jun 2021 01:35 AM (IST)
राहुल गांधी के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने बांटे फल
राहुल गांधी के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने बांटे फल

जागरण टीम, धर्मशाला : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के जन्मदिन पर जिलेभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल सहित मास्क बांटे व जोनल अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में मिनरल वाटर भी भेंट किया। ब्लाक कांग्रेस धर्मशाला ने पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के नेतृत्व में दाड़ी में कार्यकर्ताओं को कोरोना किट प्रदान की। इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी धर्मशाला के ब्लाक अध्यक्ष विनीत धीमान के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. राजेश गुलेरी को प्रदेश कांग्रेस महासचिव के नेतृत्व में ब्लाक कांग्रेस शाहपुर ने मिनरल वाटर और फल वितरित किए। वहीं पौधा भी रोपा गया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग डा. अजय दत्ता भी मौजूद रहे। शाहपुर : महिला कांग्रेस ने प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव रेणु के नेतृत्व में सुधेड़ में लोगों को फल व मास्क बांटें। इस मौके पर ईशान, संजीव सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। डाडासीबा: ब्लाक कांग्रेस कमेटी जसवां परागपुर ने संक्रमितों के घर पहुंच उन्हें फल, दवा, मास्क, सैनिटाइजर व राशन किट भेंट की। इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी (महिला) जसवां परागपुर की अध्यक्ष अनुराधा ठाकुर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष शुभम नांगला भी मौजूद रहे। जसूर: नूरपुर युवा कांग्रेस ने सिविल अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों को फल, पानी की बोतल और सैनिटाइजर आदि सामग्री भेंट की। इस मौके पर युकां नूरपुर अध्यक्ष सतवीर सिंह के नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन का अस्पताल के लिए एंबुलेंस देने के लिए आभार व्यक्त किया। पालमपुर : ब्लाक कांग्रेस कमेटी पालमपुर के पदाधिकारियों ने ब्लॉक अध्यक्ष त्रिलोक चंद के नेतृत्व में लोगों को मास्क बांटे। इस दौरान कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड अध्यक्ष जिला कांगड़ा संतोष ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे। नगरोटा बगवां: जिला कांगड़ा यूथ कांग्रेस ने नगरोटा बगवां में रक्तदान शिविर लगाया। हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव अमरप्रीत लाली ने रक्त दान करने वाले 51 युवकों को सम्मानित किया। यूथ कांग्रेस ने 51 यूनिट रक्त एकत्र किया। इस मौके पर जिला कांगड़ा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पंकज कुमार, त्रिशेन सिहोत्रा तथा अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.