विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पठानकोट-मंडी फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: नूरपुर में बस ने स्कूटी सवार रौंदा, सिंगल लेन किया ट्रैफिक बना दुर्घटना का कारण

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Wed, 19 Aug 2026 03:07 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पठानकोट-मंडी फोरलेन पर एक दर्दनाक हादसे में बस ने स्कूटी सवार 22 वर्षीय शिव ...और पढ़ें

नूरपुर में फोरलेन पर बस की चपेट में आया स्कूटी सवार। जागरण

नूरपुर में फोरलेन पर बस की चपेट में आया स्कूटी सवार। जागरण

HighLights

  1. बस ने स्कूटी सवार 22 वर्षीय युवक को रौंदा।

  2. फोरलेन निर्माण के कारण सिंगल लेन पर हुआ हादसा।

  3. नूरपुर पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

अश्वनी शर्मा, जसूर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में पठानकोट-मंडी फोरलेन पर बस ने स्कूटी सवार को रौंद दिया। थाना क्षेत्र नूरपुर के तहत जाच्छ में यह दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय शिव कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी गोलू मोहल्ला नूरपुर के तौर पर हुई है।

घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे की है। फोरलेन पर निर्माण कार्य के कारण यातायात सिंगल लेन में किया गया था। इसी गलती के कारण यह हादसा हुआ, जिसमें नौजवान की मौत हो गई। बस चालक अपनी स्पीड में चल रहा था कि अचानक आगे से स्कूटी आ गई, इस बीच ड्राइवर बस को कंट्रोल नहीं कर पाया। 

एक लेन में विपरीत दिशा से आया स्कूटी सवार हादसे का शिकार

युवक स्कूटी एचपी 38 एच 8922 पर सवार होकर नूरपुर से जसूर की ओर आ रहा था। निजी बस एचपी 38 जे 9339 जसूर से नूरपुर की ओर जा रही थी, इस दौरान जाच्छ में विपरीत दिशा से आ रहा स्कूटी सवार बस की चपेट में आ गया। 

बेहद भयावद था हादसा

हादसा बेहद भयावह था। युवक स्कूटी समेत काफी दूर तक बस के नीचे घिसटता गया। युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सड़क पर काफी दूर तक बस के टायरों के निशान दिख रहे हैं। 

पुलिस कर रही हादसे की जांच

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौक़े पर पहुंची उन्होंने शव को कब्जे में लेकर मौके से साक्ष्य जुटाए। डीएसपी नूरपुर चंद्रपाल सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि घटना में स्कूटी सवार की मौत हुई है। सारे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल खदान हादसा: शिलाई में चट्टानों के नीचे से निकाला ट्रक ड्राइवर का शव, दो लापता की तलाश में जुटे NDRF जवान