Move to Jagran APP

अब अगले साल ही हो पाएंगे चंद्रताल झील के दीदार, बर्फ़बारी का दौर शुरू होने पर प्रशासन ने लगाई रोक

Chandrataal Lake 14 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित लाहुल स्पीति की चंद्रताल झील के दीदार अब पर्यटक अगले साल ही कर पाएंगे। लाहुल-स्‍पीति प्रशासन ने चंद्रताल झील में पर्यटकों के लिए आवाजाही पूर्ण रूप से बंद कर दी है।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 02:08 PM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 02:08 PM (IST)
अब अगले साल ही हो पाएंगे चंद्रताल झील के दीदार, बर्फ़बारी का दौर शुरू होने पर प्रशासन ने लगाई रोक
14 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित लाहुल स्पीति की चंद्रताल झील।

मनाली, जेएनएन। 14 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित लाहुल स्पीति की चंद्रताल झील के दीदार अब पर्यटक अगले साल ही कर पाएंगे। लाहुल-स्‍पीति प्रशासन ने चंद्रताल झील में पर्यटकों के लिए आवाजाही पूर्ण रूप से बंद कर दी है। हालांकि इस बार कोविड-19 के कारण चंद्रताल झील तक कम ही पर्यटक पहुंच पाए हैं। लेकिन लाहुल व कुल्लू के स्थानीय लोगों की संख्या अधिक रही है। इस साल चंद्रताल झील में डूबने से मनाली के युवक की मौत भी हुई है। कुंजुम दर्रे के साथ लगती इस झील में सर्दियों में भारी बर्फबारी होती है।

loksabha election banner

बर्फ़बारी के कारण सर्दियों में चंद्रताल झील का मनाली से संपर्क कट जाता है। अगले साल बीआरओ की ओर से ग्रांफु समदो मार्ग बहाल करने पर ही चंद्रताल झील पर्यटकों के लिए बहाल की जाएगी। एडीएम ज्ञान सागर नेगी ने बताया बर्फबारी के कारण यहां चंद्रताल झील यात्रा बंद कर दी है। बर्फबारी के दौरान चंद्रताल झील तक रास्ता काफी खराब हो जाता है। ऐसे में पर्यटकों को कई मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने बताया जिलाधीश लाहुल स्पीति के आदेशानुसार चंद्रताल झील तक किसी को जाने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा यह नियम आगामी आदेश तक जारी रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.