Move to Jagran APP

अब पुलिस प्रशासन में फेरबदल की तैयारी, कई जिलों के बदले जाएंगे एसपी बदलेंगे

हिमाचल प्रदेश में आइएएस कैडर के अफसरों के बाद अब भारतीय पुलिस सेवा से जुड़े अधिकारियों के भी तबादले होंगे। सरकार पुलिस प्रशासन में फेरबदल की तैयारी कर रही है। इसके लिए गृह विभाग कसरत कर रहा है।

By Vijay BhushanEdited By: Published: Thu, 24 Jun 2021 12:01 AM (IST)Updated: Thu, 24 Jun 2021 08:17 AM (IST)
अब पुलिस प्रशासन में फेरबदल की तैयारी, कई जिलों के बदले जाएंगे एसपी बदलेंगे
हिमाचल पुलिस में होंगे तबादले। प्रतीकात्मक फोटो

शिमला, राज्य ब्यूरो। हिमाचल प्रदेश में आइएएस कैडर के अफसरों के बाद अब भारतीय पुलिस सेवा से जुड़े अधिकारियों के भी तबादले होंगे। सरकार पुलिस प्रशासन में फेरबदल की तैयारी कर रही है। इसके लिए गृह विभाग कसरत कर रहा है। सूत्रों के अनुसार आला पुलिस अधिकारियों सहित कई जिलों के एसपी, एएसपी व डीएसपी बदले जाएंगे। सीआइडी, विजिलेंस में भी बदलाव संभव है। मौजूदा समय में चार जिलों के एसपी को दो साल का कार्यकाल पूरा हो गया है। इनमें कांगड़ा के एसपी विमुक्त रंजन, बद्दी के एसपी रोहित मालपानी, कुल्लू के एसपी गौरव ङ्क्षसह, किन्नौर के एसपी एसआर राणा शामिल हैं। राणा इससे पहलेे 2009 से 2011 तक लाहुल स्पीति के एसपी रह चुके हैं। इसके अलावा तीन और एसपी ऐसे हैं, जिनका कार्यकाल दो साल के आसपास या इससे कम है। जबकि चंबा, ऊना, हमीरपुर, मंडी, कांगड़ा कुल्लू के एएसपी का कार्यकाल भी दो साल हो चुका है। इस कारण इनका तबादला हो सकता है। इसी तरह से जिलों में कार्यरत डीएसपी रैंक के अधिकारियों को भी इधर से उधर भेजा जाएगा। प्रदेश में सामान्य तौर पर पुलिस विभाग में दो साल के कार्यकाल के बाद तबादले होते हैं।

loksabha election banner

चुनाव के मद्देनजर तैनाती अहम

राज्य में विधानसभा चुनाव दिसंबर, 2022 में प्रस्तावित है। अभी जो भी तबादले होंगे, वे इन चुनाव को मद्देनजर रखकर ही होंगे। खासकर जिलों के एसपी की सरकार इसी दृष्टिकोण के साथ तैनाती करेगी। सूत्रों के अनुसार सरकार ने इस संबंध में संगठन से भी चर्चा की है। संगठन ने कुछ सुझाव भी दिए हैं। दोनों की ही सहमति से अहम ओहदों पर तैनाती होगी।

एक दिन पहले बदले थे 43 आइएएस अधिकारी

प्रदेश सरकार ने मंगलवार रात को 43 आइएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए थे। इनमें आठ जिलों के उपायुक्त भी शामिल हैं। वीरवार को भी पांच एचएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.