संदीप ने त्रिलोकपुर में लगाए सेब के 400 पौधे
संवाद सहयोगी, नूरपुर : इंसान का उद्देश्य बड़ा हो तो मंजिल सपना जल्द साकार होता है। कुछ ऐ
संवाद सहयोगी, नूरपुर : इंसान का उद्देश्य बड़ा हो तो मंजिल सपना जल्द साकार होता है। कुछ ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है कागड़ा के जवाली तहसील के त्रिलोकपुर गाव के किसान संदीप शर्मा ने। संदीप शर्मा अपने खेतों में इनोवेटिव फार्मिग करते हैं और इसके तहत उन्होंने अपने गाव में सेब के लगभग 400 पौधों को सफलता पूर्वक उगाया है। इसमें बीते वर्ष काफी पौधों में फल भी लगे थे। डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के कुलपति डॉ. हरि चंद शर्मा ने मंगलवार को उनके घर पहुंच कर खेतों में पौधों का मुआयना किया और काफी सुझाव भी दिए। उन्होंने संदीप शर्मा के प्रयासों की सराहना भी की। साथ ही कहा कि जहा नौजवान खेती छोड़कर नौकरियों के पीछे भागते हैं, वहीं ऐसे नौजवान के इनोवेटिव खेती का प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने कहा संदीप के प्रयासों से अब सेब अप्पर हिमाचल में ही नहीं बल्कि निचले इलाकों में भी लग सकेगा। संदीप शर्मा के पिता सीताराम शर्मा ने ही इनोवेटिव खेती को आरंभ किया था, जिसे संदीप सफलतापूर्वक आगे बढ़ा रहे हैं। संदीप शर्मा ने बताया कि वह आलू का बीज भी टिशु फार्मिग के जरिए उगाते हैं। उन्होंने अभी अखरोट, सेब, नाशपाती, कीवी के कुछ पौधे आस्ट्रेलिया, इटली से इंपोर्ट किए हैं। उनके फार्म में सभी तरह की खेती आर्गेनिक तरीके से की जाती है।