प्रदेश में अाज से लागू हो रही नई शिक्षा नीति
प्रदेश में अाज से नई शिक्षा नीति लागू हो रही है। प्रदेश के सभी स्कूलों में हाजिरी से लेकर छात्रवृत्ति तक के नियम बदल जाएंगे। तीन साल के बच्चों का प्री प्राइमरी में प्रवेश अनिवार्य किया गया है। छात्रवृत्ति के लिए बायोमीट्रिक पर 75 फीसदी हाजरी जरूरी है।
धर्मशाला, जेएनएन। प्रदेश में अाज से नई शिक्षा नीति लागू हो रही है। प्रदेश के सभी स्कूलों में हाजिरी से लेकर छात्रवृत्ति तक के नियम बदल जाएंगे। तीन साल के बच्चों का प्री प्राइमरी में प्रवेश अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही केंद्र सरकार के अादेशों के बाद हिमाचल सरकार ने भी पूरी तैयारी की है। छात्रवृत्ति के लिए बायोमीट्रिक पर 75 फीसदी हाजरी जरूरी है।
स्कूलों में अभी तक प्री प्राइमरी की व्यवस्था निहीं है। एसेे में अांगनबाड़ी केंद्रों में तीन से पांच साल तक की अायु के बच्चों का पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। इसके बाद जब बच्चा पाचं साल का होगा तो ही उसे स्कूल में प्रवेश दिया जाएगा। नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षा विभाग ने निर्देश सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को जारी कर दिए हैं।
अांगनबाड़ी में होगी प्री प्राइमरी
अब नई शिक्षा नीति के तहत अांगनबाड़ी में ही प्री प्राइमरी होगी। स्कूलों में प्री प्राइमरी की व्यवस्था न होेन के कारण अांगनबाड़ी में तीन से पांच साल के अायु के बच्चों का पंजीकरण होगा।