दलाईलामा ट्रस्ट ने दिव्यांग बच्चों के लिए भेंट किया वाहन
सहयोगी, योल : सूर्या उदय चेरीटेबल ट्रस्ट योल में अपना भविष्य संवार रहे दिव्यांग बच्चों को घर
सहयोगी, योल : सूर्या उदय चेरीटेबल ट्रस्ट योल में अपना भविष्य संवार रहे दिव्यांग बच्चों को घर से आने और जाने में अब मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उनके लिए दलाईलामा ट्रस्ट ने टेंपो ट्रेवलर वाहन भेंट किया है। शुक्रवार को चिन्मय ग्रामीण विकास संगठन (कॉर्ड) तपोवन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. क्षमा मैत्रे ने सूर्या उदय चेरीटेबल ट्रस्ट को दलाईलामा ट्रस्ट की ओर से भेंट किए वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर सूर्या उदय चेरीटेबल ट्रस्ट योल के ट्रस्टी सचिन शर्मा और अनुराधा शर्मा ने बताया कि दूरदराज के दिव्यांग बच्चों को आने-जाने में अब कोई दिक्कत नहीं रहेगी। उन्होंने इस पावन कार्य के लिए दलाईलामा ट्रस्ट का आभार जताया है। इस मौके पर कॉर्ड के पदाधिकारी, विजय शर्मा, संजीव शर्मा, विनय शर्मा, मृदुला ठाकुर, अभिलाषा व वाइके डोगरा सहित सूर्या उदय संस्थान के सदस्य भी उपस्थित रहे।