एकलव्य की पंजाबी फीचर फिल्म क्रेक कल होगी रिलीज
एकलव्य सेन की पहली पंजाबी फीचर फिल्म क्रेक शुक्रवार को रिलीज होगी। इस फिल्म से एकलव्य नशे के दुष्प्रभावों बारे में जागरूक करेंगे।
By Edited By: Published: Thu, 18 Oct 2018 12:39 AM (IST)Updated: Thu, 18 Oct 2018 08:47 AM (IST)
नूरपुर, जेएनएन। स्टार ऑफ देवभूमि अवार्ड से सम्मानित राजा का बाग के एकलव्य सेन की पहली पंजाबी फीचर फिल्म क्रेक शुक्रवार को रिलीज होगी। अपनी पंजाबी फीचर फिल्म के माध्यम से एकलव्य सेन नशे के दुष्प्रभावों बारे लोगों को जागरूक करेंगे। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए एकलव्य सेन ने बताया क्रेक फिल्म दो दोस्तों की सच्ची कहानी पर आधारित है। इसमें यह दर्शाया गया है कि बुरी संगति और मौज मस्ती में डूब कर युवा किस कद्र तक नशे के चुंगल में फंस जाते है और खोखले हो जाते है।
एकलव्य ने बताया कि उपमंडल तथा आस पास के क्षेत्रों में बढ़ते नशे के दुष्प्रभावों पर यह फिल्म बनाई गई है। इस फिल्म में नूरपुर क्षेत्र के युवाओं एकांश, नेहा, अर्जुन सिंह, अंकित ठाकुर ने मुख्य भूमिका निभाई है। वहीं अरमान जगोत्रा, साहिल जंबाल, मानिक चड्डा, निशा राणा ने भी भूमिका निभाई है। एकलव्य सेन अब तक 18 ¨हदी शार्ट फिल्में बना चुके है तथा क्रैक उनकी पहली पंजाबी फिल्म है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें