विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नगर परिषद नूरपुर में कांग्रेस समर्थित पार्षद होंगी अध्यक्ष, नीति महाजन के नाम पर मुहर लगना लगभग तय

By Dinesh Katoch Edited By: Rajesh Sharma
Published: Mon, 18 May 2026 12:56 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 18 May 2026 02:12 PM (GMT+05:30)

नूरपुर नगर परिषद में कांग्रेस नेता स्व. आरके महाजन की पुत्रवधू नीति महाजन का अध्यक्ष बनना लगभग तय है। उन्होंने ...और पढ़ें

नूरपुर नगर परिषद में नीति महाजन का अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है।

नूरपुर नगर परिषद में नीति महाजन का अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है।

HighLights

  1. नीति महाजन नूरपुर नगर परिषद की नई अध्यक्ष होंगी।

  2. उन्होंने निवर्तमान अध्यक्ष को 264 वोटों से हराया।

  3. महाजन परिवार का 25 साल का वर्चस्व बरकरार।

प्रदीप शर्मा, नूरपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश में निकाय चुनाव के रिजल्ट के बाद अब अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए जोड़तोड़ शुरू हो गया है। जिला कांगड़ा की नूरपुर नगर परिषद में अध्यक्ष पद की तस्वीर लगभग साफ हो रही है। कांग्रेस नेता स्व. आरके महाजन की पुत्रवधू नीति महाजन का नूरपुर नगर परिषद की अध्यक्ष बनना लगभग तय है।

कांग्रेस ने नगर परिषद चुनाव से पहले ही नीति महाजन को नगर परिषद अध्यक्ष का चेहरा घोषित कर दिया था। नीति महाजन ने अपने पैतृक वार्ड चार से नगर परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष अशोक शर्मा शिब्बू को 264 मतों के विशाल अंतर से पराजित किया। 

नीति महाजन के पति गौरव महाजन निवर्तमान पार्षद हैं व नगर परिषद का अध्यक्ष पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित होने के कारण नीति महाजन को चुनाव मैदान में उतारा गया।

नूरपुर में 25 साल रहा महाजन परिवार का वर्चस्व

नूरपुर नगर परिषद में लगातार 25 सालों तक स्व. आरके महाजन के परिवार का वर्चस्व रहा है। दो बार स्व. आरके महाजन व तीन बार स्व. आरके महाजन की पत्नी कृष्णा महाजन नगर परिषद की अध्यक्ष रही है। 

2021 में जीती थी भाजपा

2021 के नगर परिषद चुनाव में नूरपुर में भाजपा को बहुमत हासिल हुआ था लेकिन 2026 में एक बार फिर स्व. आरके महाजन के परिवार ने केवल आरके महाजन के नाम पर चुनाव लड़ के 9 में से 6 सीटों पर शानदार जीत हासिल की और आरके महाजन परिवार का वर्चस्व कायम रखा।

नीति महाजन ने नूरपुर में कांग्रेस की जीत सारा श्रेय नूरपुर नगर की जनता को दिया है जिन्होंने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कांग्रेस को अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि वह स्व. आरके महाजन के पदचिन्हों पर चलेंगी, शहर का बिना भेदभाव एक समान विकास करेंगी। उन्होंने बताया कि जो जिम्मेदारी उन्हें संगठन व लोगों ने सौपी है उसके वह पूरी निष्ठा से निभाएंगी।

यह भी पढ़ें: हिमाचल निकाय चुनाव: बहू ने की जीत हासिल, ससुर की हुई हार, सुजानपुर में रोचक रहे नतीजे 

यह भी पढ़ें: हिमाचल निकाय चुनाव: कांगड़ा जिले में कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन ने बढ़ाई भाजपा की चिंता, अब 31 मई पर निगाहें