विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल निकाय चुनाव: बहू ने की जीत हासिल, ससुर की हुई हार, सुजानपुर में रोचक रहे नतीजे

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Mon, 18 May 2026 12:16 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश के सुजानपुर निकाय चुनाव में ससुर-बहू के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिला। जहां बहू ज्योतिका ठाकुर ने ...और पढ़ें

सुजानपुर नगर परिषद चुनाव में जीतीं बहू ज्याेतिका और ससुर मनोज।

सुजानपुर नगर परिषद चुनाव में जीतीं बहू ज्याेतिका और ससुर मनोज।

HighLights

  1. ससुर-बहू ने सुजानपुर निकाय चुनाव में लड़ा मुकाबला।

  2. बहू ज्योतिका ठाकुर ने वार्ड-3 से पहली बार जीती सीट।

  3. ससुर मनोज ठाकुर को वार्ड-2 में मिली हार।

राजन मेहता, सुजानपुर (हमीरपुर)। हिमाचल प्रदेश निकाय चुनाव में बेहद रोचक मुकाबले देखने को मिले हैं। जिला हमीरपुर के नगर परिषद सुजानपुर में ससुर और बहू दोनों चुनावी मैदान में उतरे थे। इस कारण वार्ड नंबर-2 और वार्ड नंबर-3 के परिणाम शहरभर में चर्चा का विषय बने रहे। 

लंबे समय से वार्ड-3 से चुनाव जीतते आ रहे मनोज ठाकुर ने इस बार वार्ड बदलकर वार्ड-2 से चुनाव लड़ने का फैसला लिया, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वहीं उनकी बहू ज्योतिका ठाकुर ने पहली बार चुनाव मैदान में उतरकर वार्ड-3 से जीत हासिल कर ली।

अध्यक्ष पद महिला के लिए रिजर्व होने पर छोड़ी थी अपनी सीट

मनोज ठाकुर करीब 15 वर्ष से अपने वार्ड में लगातार जीत दर्ज करते आ रहे थे। इस बार नगर परिषद में अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित होने के कारण उन्होंने अपनी बहू ज्योतिका ठाकुर को वार्ड-3 से चुनाव मैदान में उतारा, जबकि स्वयं वार्ड-2 से चुनाव लड़े। 

दूसरे वार्ड में मिली बड़ी हार

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद वार्ड-2 में मनोज ठाकुर को लगभग 200 मतों के अंतर से हार मिली, जबकि वार्ड-3 से ज्योतिका ठाकुर ने अपने पहले ही चुनाव में जीत दर्ज कर राजनीतिक हलकों में अलग पहचान बना ली।

यह भी पढ़ें: हिमाचल निकाय चुनाव: कांगड़ा जिले में कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन ने बढ़ाई भाजपा की चिंता, अब 31 मई पर निगाहें


यह भी पढ़ें: हिमाचल निकाय चुनाव: सत्ता के सेमीफाइनल में भाजपा-कांग्रेस में कौन रहा आगे, किसका क्या है दावा?