Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI मास्टरक्लास
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • himachal-pradesh
  • kangra
LIVE BLOG

PM Modi Himachal Visit: ऊना से वंदे भारत ट्रेन रवाना करने के बाद चंबा में बोले मोदी, जनता मेरी हाईकमान, पढ़ें भाषण की बड़ी बातें

Narendra Modi Himachal Visit, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज वीरवार को नौ दिन के अंदर दूसरी बार हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। पीएम मोदी ऊना रेलवे स्‍टेशन से वंदे भारत एक्‍सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। देश में यह चौथी वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन शुरू हुई।

By Rajesh Kumar SharmaThu, 13 Oct 2022 04:04 PM (IST)
News Article Hero Image

ऊना/चंबा, जागरण टीम। Narendra Modi Himachal Visit, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज वीरवार को नौ दिन के अंदर दूसरी बार हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने दिल्‍ली की पूर्व सरकारों पर निशाना साधा। हिमाचल को संसद की सीटों पर आंक कर तवज्‍जो नहीं दी गई। पीएम ने कहा यह तो शुरुआत है, डबल इंजन की सरकार कई लाभ हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने ऊना रेलवे स्‍टेशन से वंदे भारत एक्‍सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। देश में यह चौथी वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन शुरू हुई। बल्‍क ड्रग पार्क व आइआइआइटी परिसर का भी शुभारंभ किया। पीएम मोदी ऊना के बाद चंबा पहुंचे, यहां चौगान में रैली को संबोधित किया। चंबा में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तीसरे चरण का शुभारंभ किया। इसके अलावा दो विद्युत प्रोजेक्‍ट की आधारशिला रखी। 

यह भी पढ़ें: Vande Bharat Express Train: सवा पांच घंटे में पहुंचेंगे हिमाचल से दिल्‍ली, यहां देखिए टाइमिंग

13 Oct 20223:33:30 PM
मोदी रविवार को शाहपुर के चंबी मैदान में करेंगे रैली

पीएम मोदी रविवार 16 अक्‍टूबर को जिला कांगड़ा में चुनावी हुंकार भरेंगे। शाहपुर के चंबी मैदान में विशाल रैली को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें: PM Modi HP Visit: हिमाचल में चुनावी हुंकार भर गए मोदी, पूर्व की दिल्‍ली सरकारें निशाने पर, पढ़ें 10 बड़ी बातें

13 Oct 20222:34:59 PM
पीएम मोदी को चंबा रुमाल किया भेंट
blog images

पीएम मोदी को पद्मश्री ललिता वकील की ओर से तैयार किया गया चंबा रुमाल भेंट किया गया। मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर और विधानसभा के उपाध्‍यक्ष हंसराज ने यह रुमाल पीएम को दिया।

13 Oct 20222:17:49 PM
मंच से उतरने से पहले जनता को नमन

पीएम मोदी ने भाषण समाप्‍त करने के बाद मंच से उतरने से पहले जाती बार भी जनता को सिर झुकाकर नमन किया। चंबा की जनता में मोदी खूब जोश भर गए।

13 Oct 20222:01:17 PM
हिमाचल में रिवाज बदलेगा, इतिहास बनेगा

कुछ दिन पहले कुल्लू दशहरा में था आज मिंजर मेले की धरती पर हूं। हिमाचल इस बार रिवाज बदलेगा, इतिहास बनाएगा। डलहौजी खजियार विकसित होंगे। मैंने मुख्यमंत्री को पूछा चौगान में क्या पूरे हिमाचल से लोग आए हैं। उन्होंने बताया चम्बा के हैं तो हैरान रह गया। यह संकल्प की रैली है।
त्योहार के दिन माता बहनें आशीर्वाद देने आईं, इससे बड़ा सौभाग्य कोई और नहीं हो सकता है।

13 Oct 20221:58:09 PM
चंबा के इन उत्‍पादों की तारीफ, विदेशी मेहमानों को भेंट करने का करता है मन

जल व जंगल से जनता को मजबूत बनाने का प्रयास है। जलविद्युत प्रोजेक्ट विकास की नई गाथा लिखेंगे। चम्बा शिल्प का गढ़ व धरोहर है। चम्बा के फूल, मदरा, चप्पल, थाल व पांगी की ठांगी काफी मशहूर हैं। मेरा दिल करता है कि विदेशी मेहमानों को ऐसी ही चीजें भेंट करूं।

13 Oct 20221:55:54 PM
पीएम मोदी ने मंच से गुनगुनाया गीत

पीएम मोदी ने संबोधन के दौरान मंच से चंबा का मशहूर गीत भी गुनगुनाया। माये नी मेरिए जम्‍मूए दी राहें, चबा कितना खूबसूरत। पीएम ने कहा केरल की लड़की जब यह गीत गाती है तो उससे आभास लगाया जा सकता है कि चंबा का कितना महत्व है।

13 Oct 20221:54:00 PM
जनजातीय क्षेत्र व पहाड़ी राज्‍यों को प्राथमिकता

दुर्गम क्षेत्र के विकास की योजना का लाभ चम्बा पांगी सब क्षेत्रों को मिल रहा है। हाटी समुदाय का उदार किया। दिल्ली को पहले चुनाव के समय दुर्गम क्षेत्र व पिछड़ों की याद आती थी। सड़क, शिक्षा, पानी आदि सुविधाओं के लिए पहाड़ी राज्यों का नंबर पहले सबसे बाद में आता था। मगर हम जनजातीय क्षेत्रों व पहाड़ी राज्यों को प्राथमिकता दे रहे हैं। पीएम ने कहा अब किसी का चूल्हा बुझेगा नहीं, सस्ता अनाज व गैस दी जा रही है।

13 Oct 20221:50:51 PM
जनता मेरी हाईकमान

पीएम मोदी ने चंबा में रैली को संबोधित करते हुए कहा जनता मेरी हाई कमान है। मुझे आठ साल जो सेवा का मौका दिया। आठ साल में दुर्गम क्षेत्रों में तेज विकास का महायज्ञ चल रहा है। जयराम मुझे चम्बा का रुमाल लेकर आते हैं। बताते हैं ये काम पूरा हुआ।

13 Oct 20221:49:05 PM
रोपवे से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा

बेटियों के स्कूल इसलिए छूट जाते थे सड़क सुविधाओं का अभाव था। आज गांव में अस्पताल व उच्च शिक्षण संस्थान खोल रहे हैं। जयराम ने कोविड टीकाकरण में सराहनीय काम किया। 7000 किलोमीटर सड़कों पर कांग्रेस ने 1800 करोड़ खर्च किए। हमने आठ साल में 12000 किलोमीटर सड़कें बनाईं। 60000 करोड़ खर्च किया। पर्वतमाला योजना में चम्बा कांगड़ा सिरमौर कुल्लू में रोपवे निर्माण से पर्यटन को बढ़ाया मिलेगा।

13 Oct 20221:44:38 PM
धूमल ने लोगों की बिजली की जरूरत को समझा

पूर्व मुख्‍यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने लोगों की बिजली की जरूरत को पूरा किया। नल से जल पहुंचाया गया। पहले वाले बोलते थे, दुर्गम क्षेत्र में जल पहुंचना संभव नहीं है। आयुष्मान भारत योजना के लाभर्थियों में गरीब लोग शामिल हैं। माता बहनों का दर्द आपके बेटे ने समझा, आज पांच लाख तक का उपचार मुफ्त है।

13 Oct 20221:42:25 PM
डबल इंजन की सरकार का काम करने का तरीका अलग

हमनें आगे लाने के लिए चंबा को आकांक्षाई जिला में शामिल किया। केरल की बेटी ने अपने गीत में दर्द बयां किया। दुर्गम क्षेत्रों में सुविधा देरी से पहुंचती रही। डबल इंजन की सरकार का काम करने का तरीका अलग है। इसलिए दुर्गम क्षेत्र को चुना।

13 Oct 20221:40:07 PM
शांता का दौर याद कर बताया क्‍यों पिछड़ा चंबा

शांता के समय हिमाचल के अधिकार के लिए दिल्ली से गुहार लगानी पड़ती थी। बिजली पानी के लिए आंदोलन करने पड़ते थे। फाइलें भटकती थी अटकती थीं। तभी चम्बा विकास में पिछड़ गया।

13 Oct 20221:35:33 PM
अमृतकाल में बड़ी छलांग लगानी है

यहां के एक शिक्षक ने कुछ बातें चिट्ठी लिख शेयर की थी मैंने मन की बात में जिक्र किया था। यहां का पानी व जवानी अब पहाड़ के काम आएगी। युवाओं को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यह पड़ाव विकास की दृष्टि से महत्‍वपूर्ण है। हमने लंबी छलांग लगाई है, अब अमृतकाल में बड़ी छलांग लगानी है।

#WATCH | People raise Modi-Modi, Sher Aaya" slogans as they welcomed PM Modi in Himachal Pradeshs Una.

Today in Una, PM Modi flagged off the Vande Bharat Express train, dedicated IIIT Una to the nation and laid the foundation stone of Bulk Drug Park. pic.twitter.com/9R8u0wAOEg

— ANI (@ANI) October 13, 2022

13 Oct 20221:33:33 PM
पीएम बोले, मणिमहेश के दरबार में आया हूं, मदरा किया याद

1000 वर्ष पुराने शहरा देरी आने रे कठे माफी मांगा। यानी एक हजार वर्ष पुराने शहर में देरी से पहुंचने के लिए माफी मांगता हूं। पीएम ने कहा मणिमहेश के दरबार में आया हूं। पीएम ने कहा यहां का मदरा हमेशा याद आता है।

13 Oct 20221:31:29 PM
मैं चम्बे पूजी के बड़ा खुश हूं : मोदी

पीएम मोदी ने मंच से भारत माता का नारा लगवाया। चंबयाली में संबोधन शुरू करते हुए कहा मैं चम्बे पूजी के बड़ा खुश हूं। यानी मैं चंबा में पहुंचकर बहुत खुश हूं।

13 Oct 20221:28:35 PM
पीएम मोदी ने दी तीन परियोजनाओं की सौगात
blog images

पीएम मोदी ने दो पनविद्युत प्रोजेक्टों का शिलान्यास किया। हिमाचल के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तृतीय चरण का शुभारंभ किया। 3200 करोड़ खर्च कर 3125 किलोमीटर सड़कों का सुधार होगा।

13 Oct 20221:13:05 PM
पहले प्रधानमंत्री जिन्‍हें हिमाचल के बारे में बताने की जरूरत नहीं

जयराम ठाकुर ने कहा पहले प्रधानमंत्री जिन्हें हिमाचल के बारे में बताने की जरूरत नहीं। पांच साल में लगातार आशीर्वाद मिला। हिमाचल में रेल एक सपना, जिसे मोदी ने साकार किया। हिमाचल के अंदर ट्रेन लाना और चलाना बहुत बड़ा सपना है।

13 Oct 20221:07:23 PM
मोदी ने हिमाचल के पहाड़ों को सिर्फ देखा ही नहीं, उतरा व चढ़ा भी

मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा ऐतिहासिक चम्बा के चौगान में हिमाचल की जनता की ओऱ से स्वागत करता हूं। हम सबका सौभाग्य है पीएम मोदी का स्नेह मिल रहा है। आकांक्षी जिले का दर्जा देने के लिए आभार जताया। 1982 के बाद कोई प्रधानमंत्री चंबा आया है। आपने हिमाचल को अपने दिल में रखा है। आपने हिमाचल के पहाड़ों को सिर्फ देखा ही नहीं उतरा व चढ़ा है।

13 Oct 20221:04:59 PM
पीएम मोदी ने सिर झुका कर किया जनता का अभिवादन

प्रधानमंत्री मोदी ने मंच पर पहुंचकर मैदान में जुटी लोगों की भारी भीड़ का सिर झुका कर अभिवादन किया। पीएम मोदी को पद्मश्री डाक्‍टर ललिता वकील ने चंबा रुमाल भेंट किया।

चम्बा की जनता को मोदी ने सिर झुका कर नमन किया#HimachalPradesh #pmmodirally #PmchambaRally pic.twitter.com/0vsByrCBWA

— Rajesh Sharma (@sharmanews778) October 13, 2022

13 Oct 202212:57:01 PM
मंच पर पहुंच मोदी
blog images

पीएम माेदी मंच पर पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री के भाषणा से पहले मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर रैली को संबोधित करेंगे। चंबा चौगान लोगों से पूरी तरह से भर गया है।

13 Oct 202212:44:31 PM
पीएम मोदी चंबा पहुंचे

पीएम मोदी चंबा पहुंच गए हैं। मोदी के स्‍वागत के लिए सभी नेता मंच से नीचे उतरकर गए। लोगों की भीड़ के आगे चंबा चौगान छोटा पड़ने लगा है। भारी भीड़ उमड़ी है।

13 Oct 202212:28:05 PM
देश को मोदी जैसे नेतृत्‍व की जरूरत : हर्ष

हर्ष महाजन ने कहा देश को मोदी जैसे नेतृत्व की जरूरत है। उनमें नेतृत्व देने की क्षमता है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दिमाग कंप्यूटर से भी तेज है।

13 Oct 202212:22:54 PM
हिमाचल में वीरभद्र ही कांग्रेस थे, 80 साल के बुजुर्ग खड़गे क्‍या कांग्रेस चलाएंगे

वीरभद्र सिंह ही हिमाचल में कांग्रेस थे। कांग्रेस में टिकट व पद बिक रहे हैं। पहले मैंने इस्तीफा देने का मन बनाया था, क्योंकि मुझे विधायक व मंत्री नहीं बनना है। सोनिया गांधी व उनका परिवार विश्राम कर रहे हैं। तीन माह से मिलने का समय मांगता रहा। 80 साल का बुजुर्ग मल्लिकार्जुन खड़गे क्या कांग्रेस चलाएगा।

13 Oct 202212:17:17 PM
हर्ष महाजन बोले, मैंने इतनी भीड़ पहले नहीं देखी, कांग्रेस अब खत्‍म

हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री व चंबा के नेता हर्ष महाजन को मंच पर स्‍थान दिया गया। उन्‍होंने कहा मैंने इतनी भीड़ कभी चंबा में नहीं देखी। चंबा मेरी जन्म व कर्मभूमि है। मैंने बिना भेदभाव काम किया। 11000 से अधिक चंबा के युवाओं को रोजगार दिलाया। कांग्रेस पार्टी खत्म अब कुछ नहीं रहा है।

13 Oct 202212:14:02 PM
इन तीन परियोजनाओं की सौगात देंगे पीएम

पीएम मोदी चंबा में रैली को संबोधित करने से पहले दो विद्यु परियोजनाओं का श‍िलान्‍यास करेंगे। पीएम 48 मेगावाट की चांजू-3 जल विद्युत परियोजना व 30 मेगावाट की देवथल चांजू जल विद्युत परियोजना का शिलान्‍यास करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क निर्माण योजना के तीसरे चरण का शुभारंभ करेंगे।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में नए सिरे से बनेंगी 3,125 किमी पुरानी सड़कें, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तीसरा चरण शुरू करेंगे PM

13 Oct 202211:52:35 AM
चारों विधायकों व इन नेताओं को मंच पर स्‍थान, कुछ देर में चंबा पहुंचेंगे मोदी

पीएम मोदी अब कुछ देर में चंबा पहुंचेंगे। चंबा चौगान में रैली काे संबोधित करेंगे। चंबा जिले के चारों विधायकों को मंच पर स्थान दिया गया है। इसके अलावा सांसद इंदु गोस्वामी और किशन कपूर व हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए हर्ष महाजन मंच पर पहुंच गए। विधानसभा के उपाध्‍यक्ष हंसराज भी मंच पर पहुंच गए हैं।

13 Oct 202211:23:02 AM
हिमाचल की जनता नया रिवाज बनाएगी

हिमाचल प्रदेश की जनता नया रिवाज बनाएगी। आजादी के अमृतकाल में हिमाचल का स्वर्णिम काल शुरू हो चुका है। आने वाले सभी त्यौहारों के लिए सभी को बधाई। प्रधानमंत्री का संबोधन 26 मिनट तक चला।

13 Oct 202211:17:02 AM
हिमाचल के लिए यह शुरुआत है, डबल इंजन की सरकार का यही लाभ : मोदी

पीएम ने कहा शिलान्यास भी हम करते हैं, लोकार्पण भी हम करते हैं। यही हमारे काम करने का तरीका है और यही डबल इंजन की सरकार है। युवाओं के कौशल को निखारना हमारी प्राथमिकता है। हिमाचल के लिए यह शुरुआत है। हिमाचल के युवाओ ने फ़ौज में नए आयाम बनाए हैं। विकसित हिमाचल के लिए डबल इंजन की सरकार का यही लाभ है। हिमाचल के लोगों ने रिवाज़ बदलने की ठान ली है।

13 Oct 202211:15:15 AM
संसदीय सीटों पर आंकते थे हिमाचल को

हिमाचल के युवाओं का हमेशा से सपना रहा है, उन्हें उच्च शिक्षा संस्थान हिमाचल में मिलें। हम रिवाज़ बदल रहे हैं अटकाना, भूल जाना, बदल जाना हम नहीं करते। हम काम करते हैं। क्या वजह है हिमाचल के युवाओं को उच्च शिक्षा से वंचित रखा गया। पहले की सरकारों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। ये लोग हिमाचल की संसद में सीटें कितनी हैं, इस पर आंका करते थे।

13 Oct 202211:13:33 AM
शक्तिपीठों सहित आनंदपुर साहिब तक पहुंच होगी आसान

आज देश को मेड इन इंडिया वंदे भारत ट्रेन से जोड़ा जा रहा है। वंदे भारत एक्प्रेस ट्रेन के जरिये चिंतपूर्णी, नयना देवी, ज्वालाजी देवी, बज्रेश्‍वरी देवी व आनंदपुर साहिब में अब आना जाना आसान हो जाएगा। करतार पुर कॉरिडोर के माध्यम से जो सरकार ने काम किया है उसे अब ये ट्रेन और ज्यादा सशक्त बनाएगी।

In Una, launching projects related to pharma, education & railways. These will have positive impact on the regions progress. https://t.co/NafVwqSLJt

— Narendra Modi (@narendramodi) October 13, 2022

13 Oct 202211:08:34 AM
देश को मिलेंगी स‍स्‍ती दवाएं
blog images

मोदी ने कहा अभी तक दवाओं के लिए जरूरी अधिकतर कच्चे माल के लिए विदेशों पर निर्भर रहना पड़ता था। लेकिन अब ऊना में मिलेगा इससे दवा निर्माण पर खर्च कम होगा तो दवा सस्ती मिलेगी।गरीब को सस्ती दवा देने के अभियान को और बल मिलेगा। खेती हो या उद्योग हो जब तक कनेक्टिविटी नहीं मिलती तब तक सफलता नहीं मिलती है। नंगल डैम से तलवाड़ा तक 40 साल पहले दिल्ली सरकार ने मोहर लगा दी। 40 साल से ज्यादा समय हो गया जमीन पर एक रति भर काम नही हुआ। इतने वर्षों बाद अधूरा अधूरा नजर आने लगा। अब इस रेललाइन पर काम तेजी से चल रहा है।

13 Oct 202211:06:02 AM
बल्‍क ड्रग पार्क छोटे राज्‍य में बहुत बड़ा निवेश

पीएम ने कहा साथियों अभी हरोली में बहुत बड़े बल्क ड्रग पार्क का शिलान्यास हुआ है। नालागढ़ बद्दी में मेडिकल डिवाइस पर काम शुरू हो चुका है। ऊना में हजारों करोड़ का निवेश हो रहा है। हिमाचल जैसे छोटे राज्य में ये एक निवेश है अभी हजारों करोड़ का निवेश हिमाचल में होगा। इससे रोजगार व स्वरोजगार के हजारों अवसर पैदा होंगे। करोना काल में हिमाचल में बनी दवाओं की ताकत पूरे देश ने देखी है।

13 Oct 202211:04:35 AM
दोगुनी रफ्तार से बन रही सड़कें

आज दोगुनी रफ्तार से सड़कें बनाई जा रही हैं तो उसी रफ्तार से ब्रॉडबैंड पहुंचाया जा रहा है। आज एक तरफ हिमाचल में नल से जल पहुंचाने का काम चल रहा है तो सरकार की तमाम सेवाए कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से पहुंचाई जा रही हैं।

13 Oct 202211:03:13 AM
20वीं के साथ 21वीं सदी की सुविधाएं भी पहुंचाएंगे

पीएम मोदी ने कहा इतने से रुक जाना है या आगे भी हमें काम करना है, यह काम कौन करेगा? ये हम आप मिलकर करेंगे। हम 20वीं सदी की सुविधाओं को भी पहुंचाएंगे और 21वीं सदी की सुविधाओं पर भी काम करेंगे।

13 Oct 202211:01:31 AM
नहीं भरी निराशा की खाई, अब विश्‍वास की नई पहचान बना रहे

पीएम मोदी ने कहा जब मैं हिमाचल में रहता था तो चारों तरफ निराशा की खाई अविश्वास के पहाड़ दिखते थे। दिल्‍ली वालों ने कभी इसे भरा ही नहीं। लेकिन हम विश्वास की नई पहचान बना रहे हैं।

13 Oct 202211:00:14 AM
दिल्‍ली में बैठे लोग आपकी जरूरतों को कभी समझ नहीं पाए : मोदी

मोदी ने कहा ट्रिपल आईआईटी का लोकार्पण भी आज हुआ है, डबल इंजन की सरकार हिमाचल को किस बुलंदी पर देखना चाहती है ये प्रोजेक्ट आने वाली पीढ़ी के सपनों को नई उड़ान देने वाले हैं। साथियों हम सभी जानते हैं जरूरतों और आशा आकांक्षाओं में फर्क होता है। दिल्ली में बैठे लोग आपकी जरूरतों को कभी समझ नहीं पाए, इसका नुकसान हिमाचल ने उठाया, यहां के युवाओं ने उठाया। लेकिन अब समय बदल गया है, अब जनता जनार्दन की आशाएं आकांक्षाए पूरी करने के लिए सरकार पूरी मेहनत से जुटी है।

13 Oct 202210:56:17 AM
आज ट्रेन ही नहीं भारत की सबसे आधुनिक ट्रेन आपको मिली

देश को चौथी वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन मिली। इतना बड़ा हिंदुस्तान है, इतने बड़े शहर है। लेकिन चौथी ट्रेन मिली तो मेरे हिमाचल को मिली। हिमाचल में कई लोग ऐसे हैं, जिन्होंने न ट्रेन देखी होगी न उसकी सवारी की होगी। आज सिर्फ ट्रेन नही हिंदुस्तान की सबसे आधुनिक ट्रेन आपको मिली है।

13 Oct 202210:54:12 AM
हिमाचल के लोगों को अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा

पीएम मोदी ने कहा मैं सोचता था हिमाचल में जिस दिन कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी, उस दिन उद्योग लगने शुरू हो जाएंगे। हिमाचल के लोगों को प्रदेश से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। हिमाचल का कायाकल्प बढ़ जाएगा। आज मैं हिमाचल आया हूं तो कनेक्टिविटी, उद्योग और रोजगार लेकर आया हूं। कठिनाइयों से भरा हिमाचल, प्राकृतिक विविधता से भरा हिमाचल और उसमें तीन बल्क पार्क में से एक आ जाए तो और क्या चाहिए। ये मेरा हिमाचल के प्रति प्रेम है।

13 Oct 202210:49:24 AM
हिमाचल में समय से पहले आ गई दिवाली

हिमाचल को हजारों करोड़ रुपये देते हुए मुझे खुशी हो रही है। आज ऊना हिमाचल में दिवाली समय से पहले आ गई। इतनी संख्या में माताएं व बहनें हमें आशीर्वाद देने आई हैं। आप सबका आशीर्वाद हमारी ताकत है। भाइयो बहनों मैंने इतना लंबा समय बिताया है, पिछली यादें ताजा हो जाती हैं। मां चिंतपूर्णी में आशीर्वाद लेने का सौभाग्य मिला है। ऊना के गन्ने ऒर गडियाली को कौन भूल सकता है। देवभूमि हिमाचल को कुदरत ने बहुत उपहार दिए है पर्वत नदियां पहाड़।

13 Oct 202210:47:33 AM
पीएम मोदी ने ऊना की स्‍थानीय बोली में शुरू किया संबोधन

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ऊना की स्थानीय बोली से संबोधन शुरू किया। भारत माता की जय से प्रधामनंत्री का संबोधन शुरू किया। ऊना की स्‍थानीय बोली में होर पई ऊना वालेयो की हाल चाल तुहाड़ा, मां चिंतपूर्णी ते गुरु नानक देव दे वंशजो दी धरती नु मेरा प्रणाम।


13 Oct 202210:45:06 AM
दवा उत्‍पादन का बड़ा हब बनेगा ऊना

बल्क ड्रग पार्क की स्थापना के बाद ज़िला ऊना दवा उत्पादन के क्षेत्र में एक बड़ा हब बनकर उभरेगा। इस योजना के लिए 300 करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी होगी। इस मेगा परियोजना से न सिर्फ दवा उद्योग बल्कि अन्य कई उद्योगों को भी आर्थिक गतिविधियों को बल मिलेगा।

13 Oct 202210:43:49 AM
बल्‍क ड्रग पार्क की रखी आधारशिला

बल्क ड्रग फार्मा पार्क का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिला ऊना के इंदिरा स्टेडियम सके शिलान्यास किया। बल्क ड्रग पार्क में 90 से ज्यादा दवाइयों के लिए  कच्चा माल तैयार होगा। अनुमान है कि बीस हजार से ज्‍यादा लोगों को इससे रोजगार मिलेगा। ये तीन साल में बनकर तैयार होगा। इसके निर्माण के लिए हरोली क्षेत्र में पांच गावों में 1400 एकड़ भूमि का चयन किया है।

13 Oct 202210:35:12 AM
चुनाव बहुत करीब, आपका साथ मिला : मुख्‍यमंत्री

चुनाव बहुत करीब हैं, आपका साथ मिला है। कोविड में हमने मिलकर काम किया। मोदी हैं तो संभव हुआ। पांच साल के कार्यकाल में पीएम मोदी नौवीं बार हिमाचल आए हैं। अटल टनल आपने समर्पित की।

13 Oct 202210:32:27 AM
दिल्‍ली जाना हुआ आसान, मोदी जी का आभार : जयराम ठाकुर

सीएम जयराम ठाकुर ने इंदिरा मैदान में रैली को संबोधित करते हुए कहा करवाचौथ के पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं। सीएम ने कहा आज का दिन सपने से कम नहीं, हम सोचते थे हिमाचल में हमारा आना जाना सरल हो। हिमाचल भौगोलिक दृष्टि से बेहद कठिन है। रेल दूर दूर से मिलती थी, मगर अब सब सुलभ, दिल्ली जाना बेहद सरल मोदी जी का आभार है।

13 Oct 202210:25:15 AM
वंदे भारत एक ट्रेन ही नहीं, एक विश्वास है : अनुराग

ट्रेन का सपना हिमाचल के लिए सपना ही था। ऊना तक ट्रेन पहुंचने में 30 वर्ष लग गए। लेकिन नरेन्‍द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद ट्रेन दौलतपुर पहुंच गई। इस समय नौ ट्रेन चल रही हैं। आज ऊना से वंदे भारत ट्रेन चली तो वो भी हिमाचल से चली। नरेन्‍द्र मोदी ने पूरे देश के साथ प्रदेश को जोड़ा है। वंदे भारत वंदे मातरम, वंदे भारत एक ट्रेन नहीं वंदे भारत एक विश्वास है, ये विश्वास है मोदी जी की बचनबद्धता का। 500 करोड़ पीजीआई सेटेलाइट सेंटर, ट्रिपल आईआईटी भी नरेंद्र मोदी सरकार ने दी है।

13 Oct 202210:22:07 AM
जो सोचा भी नहीं उससे बढ़कर मिला : अनुराग

इंदिरा मैदान में रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री एवं स्‍थानीय सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा जुड़ते भारत का विश्वास है। जो हमने सोचा भी नहीं पीएम मोदी ने उससे बढ़कर दिया है। भानुपल्‍ली से बिलासपुर की रेल हम मांगते रहे नहीं मिली मगर प्रधान सेवक ने काम शुरू करवा दिया। हिमाचल प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा वापस दिलवाया। तीस हजार से ज्यादा रोजगार ब्लक ड्रग पार्क से मिलेगा।

13 Oct 202210:18:25 AM
कुल्‍लू का देवरथ और मां चिंतपूर्णी की चुनरी भेंट
blog images

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने कुल्‍लू का देवरथ व माता श्री चिंतपूर्णी जी की चुनरी देकर सम्मानित किया। मंडी जिला के थाची निवासी खूबे राम ने यह देवरथ तैयार किया है। खूबे राम ने ही रणसिंघा भी तैयार किया था जो पीएम को बिलासपुर में भेंट किया गया था।

13 Oct 202210:12:39 AM
पीएम मोदी इंदिरा मैदान पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन काे हरी झंडी दिखाने के बाद इंदिरा मैदान ऊना में पहुंच गए। पीएम मोदी यहां रैली को संबोधित करेंगे। यहां पीएम के अलावा मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर और अनुराग ठाकुर का ही संबोधन होगा।

13 Oct 202210:07:43 AM
आधुनिक सुविधाओं से लैस है यह ट्रेन
blog images

इस मौके रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव, केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, हिमाचल मंत्रीमंडल के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। इस ट्रेन के दरवाजे ऑटोमेटिक हैं, इसमें जीपीएस आधारित सूचना सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे तथा वैक्यूम आधारित बायो टायलट हैं। इस ट्रेन में अन्य भी कई आधुनिक खूबियां हैं।

यह भी पढ़ें: Vande Bharat Express Train: सवा पांच घंटे में पहुंचेंगे हिमाचल से दिल्‍ली, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

13 Oct 202210:03:32 AM
सवा पांच घंटे में होगा दिल्‍ली का सफर

वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन का प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ऊना रेलवे स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। ऊना से दिल्ली की दूरी यह ट्रेन मात्र सवा पांच घंटे में तय करेगी। इस ट्रेन में 16 कोच हैं, इसकी रफ्तार 130 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी।

13 Oct 20229:54:07 AM
मुख्‍यमंत्री ने किया गर्मजोशी से स्‍वागत

हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का चौपर से उतरते ही दोनों हाथ जोड़कर स्‍वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी ने भी दोनों हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। राज्‍यपाल राजेंद्रनाथ आर्लेकर भी मौके पर मौजूद रहे।

13 Oct 20229:47:47 AM
पीएम मोदी ऊना पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ऊना पहुंच गए हैं व कुछ देर में वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद पीएम मोदी इंदिरा मैदान में पहुंचेंगे यहां रैली को संबोधित करेंगे।

13 Oct 20229:32:51 AM
चंबा में भी जुटने लगे लोग

पीएम मोदी की रैली के लिए चंबा चौगान मैदान में भी भीड़ जुटने लगी है। पीएम मोदी 12 बजे के करीब चंबा में पहुंचेंगे। यहां सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम हैं व बिना चेकिंग के किसी को भी एंट्री नहीं दी जा रही।

पीएम नरेन्द्र मोदी की रैली को तैयार चंबा का चौगान। pic.twitter.com/Ndc867R0Yj

— Hans Raj (@Hansraj047) October 13, 2022
13 Oct 20229:26:05 AM
करवा चौथ की पूजा कर रैली में पहुंची महिलाएं
blog images

करवा चौथ के दिन पीएम मोदी की ऊना रैली में बड़ी संख्‍या में महिलाएं पहुंची हैं। सुबह ही करवा चौथ की पूजा करने के बाद महिलाएं रैली स्‍थल पर पहुंच गई हैं।

ऊना में करवा चौथ के दिन पीएम मोदी रैली के लिए पहुंची महिलाएं#HimachalPradesh #pmmodirally #PM_Una_Rally #himachal_Election pic.twitter.com/RIcy6MCpJY

— Rajesh Sharma (@sharmanews778) October 13, 2022

13 Oct 20229:11:51 AM
मोदी के दौराें से कांग्रेस चित, वंदे भारत एक्‍सप्रेस हिमाचल के लिए बड़ी सौगात : धूमल

प्रधामनंत्री नरेन्‍द्र मोदी के हिमाचल के दौरों के कारण कांग्रेस चारों खाने चित हो गई है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने मोदी की ऊना रैली के दौरान कही। प्रेम कुमार धूमल ने कहा नरेन्‍द्र मोदी ऊना में आज नई इबारत लिखने जा रहे हैं। यशस्वी प्रधानमंत्री ने हिमाचल को हमेशा अपने घर जैसा समझा है और हमेशा हिमाचल पर उनकी विशेष कृपा दृष्टि रही है। प्रेम कुमार धूमल ने कहा वंदे भारत एक्सप्रेस की चौथी रेल हिमाचल को मिलना एक बहुत बड़ी बात है इससे पूरे प्रदेश को लाभ होगा और हिमाचल से दिल्ली पहुंचने में भी कम समय लगेगा।

13 Oct 20229:03:31 AM
सत्‍ती कर रहे स्‍वागत
blog images

ऊना के पूर्व विधायक एवं पूर्व हिमाचल भाजपा अध्‍यक्ष सतपाल सत्‍ती वरिष्‍ठ नेताओं का यहां पहुंचने पर स्‍वागत कर रहे हैं। रैली स्‍थल पर कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी है।

13 Oct 20228:46:51 AM
पूर्व मुख्‍यमंत्री धूमल भी पहुंचे ऊना
blog images

पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए पूर्व मुख्‍यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के पिता प्रेम कुमार धूमल भी ऊना पहुंच गए। पीएम मोदी के बिलासपुर में पांच अक्‍टूबर को आयोजित कार्यक्रम में धूमल शामिल नहीं हुए थे। लेकिन ऊना में आज हो रहे कार्यक्रम के लिए धूमल पहुंच गए हैं।

13 Oct 20228:44:34 AM
ऊना में एकत्र होने लगी भीड़
blog images

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के कार्यक्रम के लिए ऊना के इंदिरा मैदान में भीड़ एकत्र होने लगी। पीएम मोदी यहीं से बल्‍क ड्रग फार्मा पार्क की आधारशिलाा रखेंगे। यहां कुछ देर जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us