यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Nagrota Bagwa: प्रदेश में बनेगा देवी धाम सर्किट, युवा गाइड भी किए जाएंगे तैयार : आरएस बाली
हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम के निदेशक मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आरएस बाली ने शुक्रवार ...और पढ़ें

नगरोटा बगवां, संवाद सहयोगी। देवभूमि हिमाचल प्रदेश में देवी धाम का सर्किट बनाया जाएगा, ताकि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। पर्यटन स्थलों में धाम का कल्चर शुरू किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश में जनसंख्या से अधिक पर्यटक हर साल आते हैं। इसलिए उन्हें अधिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र में निवेश बढ़ाना प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
यह बात हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम के निदेशक मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आरएस बाली ने शुक्रवार को पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश की पहचान देश के साथ विदेशों में भी बने, इसके लिए विशेष योजना बनाकर कार्य किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गोल्फ कोर्स बनाने के प्रोजेक्ट को शीघ्र अमलीजामा पहनाया जाएगा। प्रदेश में युवा गाइड तैयार किए जाएंगे ताकि पर्यटकों को हिमाचल की संस्कृति के बारे में सही जानकारी मिल सके। इसके अलावा वाटर स्पोर्ट्स पार्क सहित साहसिक खेलों के क्षेत्र में भी बेहतरीन कार्य किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग मुख्यमंत्री के अधिकार क्षेत्र में रहता है और इसका जिम्मा कैबिनेट रैंक के रूप में उन्हें सौंपना जिला के लिए बड़ी सौगात है। वह पिता पूर्व मंत्री स्वर्गीय जीएस बाली के नक्शे कदम पर चलकर प्रत्येक कार्य को अंजाम दे रहे हैं और आगे भी उनके विकास के संकल्प को बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू जनता हित में कठोर निर्णय लेकर इतिहास कायम कर रहे हैं। केंद्रीय हाईकमान ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। पर्यटन क्षेत्र में रोजगार के साधन सृजित करेंगे। बेरोजगारों को रोजगार मुहैया करवाना उनकी प्राथमिकता होगी।
