Move to Jagran APP

देश के सुंदर शहरों में शुमार होगा नगर निगम पालमपुर : सुखराम

पालमपुर नगर निगम में मंत्री संवाद सहयोगी पालमपुर नगर निगम पालमपुर में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए खिलडू (क

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Mar 2021 07:41 PM (IST)Updated: Fri, 05 Mar 2021 07:41 PM (IST)
देश के सुंदर शहरों में शुमार होगा नगर निगम पालमपुर : सुखराम
देश के सुंदर शहरों में शुमार होगा नगर निगम पालमपुर : सुखराम

संवाद सहयोगी, पालमपुर : नगर निगम पालमपुर में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए खिलडू (कालीबाड़ी मंदिर), बिद्रावन-कल्याड़कर, सुग्घर और आईमा में शुक्रवार को आयोजित जनसभाओं में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने दावा किया कि नगर निगम पालमपुर जल्द ही देश के सुंदर शहरों में शुमार होगा। एक साथ तीन नगर निगम बनाकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ऐतिहासिक कार्य किया है। पालमपुर ही तेजी से उभरता हुआ शहर है और यहां हर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अब नगर निगम क्षेत्र में योजनात्मक विकास संभव होगा, वहीं तीन वर्ष तक ग्रामीण क्षेत्रों में किसी प्रकार का कोई टैक्स नहीं लगेगा। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट, कूड़ा-कचरा प्रबंधन सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की बात कही। बिजली की तारों को भूमिगत करने का कार्य भी शुरू होगा। प्रदेश में विद्युत उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं। अधूरी विद्युत परियोजनाओं को एकमुश्त छूट देकर पूरा किया जाएगा।

loksabha election banner

वहीं राज्यसभा सदस्य इंदु गोस्वामी ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पालमपुर को नगर निगम का दर्जा देकर असंभव कार्य को संभव बनाया है। इसके लिए पालमपुर के लोग सरकार के ऋणी रहेंगे। अब यहां विकास की गंगा बहेगी। 2022 तक देश के सभी पात्र लोगों को घर उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। वर्तमान में दो करोड़ ऐसे मकान बनाकर पात्रों को दिए गए हैं। वूल फेडरेशन के अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि सरकार ने पालमपुर को नगर निगम का दर्जा देकर बड़ा उपहार दिया है। इस संबंध में दुष्प्रचार कर लोगों को गुमराह करने के प्रयास करने वालों को जनता जवाब देगी। पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि ने कहा कि नगर निगम बनने से विकास की धारा बहेगी और कई प्रकार की सुविधाएं प्राप्त होगी। कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रवीण शर्मा, पूर्व विधायक एवं हिमाचल परिवहन निगम उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, अतिरिक्त महाधिवक्ता हिमांशु मिश्रा, पर्यटन प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक विनय शर्मा, संजीव शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरविद शर्मा, अभिषेक पाधा, मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु भट्ट, शांति स्वरूप, संजीव राणा, राजीव जम्वाल, संजीव सोनी, सुरिद्र ठाकुर, ललित कुमार, आरके शर्मा, सुनील शर्मा, अनूप शर्मा, नगर निगम आयुक्त पंकज शर्मा, तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री सहित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.