Move to Jagran APP

अत्यधिक आत्मविश्वास पार्टी के लिए नुकसानदायक

2019 का लोकसभा चुनाव जीतने के लिए कार्यकर्ताओं का अत्याधिक आत्मविश्वास पार्टी के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। यह शब्द कांगड़ा

By Edited By: Published: Sat, 20 Oct 2018 10:18 PM (IST)Updated: Sun, 21 Oct 2018 01:31 PM (IST)
अत्यधिक आत्मविश्वास पार्टी के लिए नुकसानदायक
अत्यधिक आत्मविश्वास पार्टी के लिए नुकसानदायक
संवाद सूत्र, बैजनाथ : 2019 का लोकसभा चुनाव जीतने के लिए कार्यकर्ताओं का अत्याधिक आत्मविश्वास पार्टी के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। यह शब्द सांसद शांता कुमार ने बैजनाथ के चामुंडा हॉल में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहे। शांता कुमार ने कहा कि आज देशभर में प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों, योजनाओं व विकास कार्यो की वजह से भाजपा की लहर चल रही है। परंतु कार्यकर्ता हवा में न हो जाएं। इसी अत्याधिक आत्मविश्वास की वजह से हाल में ही उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में मुख्यमंत्री तथा उपमुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में ही पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा था। 2019 का चुनाव 2014 के चुनाव से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है, क्योंकि जिन विकास कार्य व जनहित की नीतियों का आरंभ वर्तमान मोदी सरकार ने किया है। इनकी पूर्ण सफलता 2019 में भाजपा के सत्ता वापसी पर निर्भर करती है। शांता कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में केंद्र सरकार के सहयोग के साथ प्रदेश में जयराम सरकार बढि़या काम कर रही है। वर्तमान सरकार ने थोड़े से समय में प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। इसका फायदा भी लोकसभा चुनावा में भाजपा को होने वाला है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विनय शर्मा, मंडल अध्यक्ष करण जमवाल, जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष अंजू कटोच, महिला मोर्चा अध्यक्ष निर्मला डढवाल, पूर्व भाजपा अध्यक्ष जीवन बिज, भाजपा मंडल महामंत्री निर्मल कपूर, सीमा देवी व अन्य मौजूद रहे। -------------- ततवाणी में सर्वे के लिए टीम रवाना स्थानीय विधायक मुल्क राज प्रेमी की तारीफ करते हुए शांता कुमार ने कहा इन्होंने थोड़े से समय में मेहनती नेता के रूप में नाम कमाया है। यही वजह है कि पार्टी ने मुल्कराज प्रेमी को प्रदेश में एससी मोर्चा की कमान सौंपी है। विधायक मुल्कराज प्रेमी ने कहा कि उतराला-होली सड़क तथा गर्म पानी के चश्मे ततवाणी को विकसित करना प्राथमिकता है। इसके लिए आठ सदस्यों की सर्वे टीम रवाना हो गई है। टीम थोड़े समय में रिपोर्ट विभाग को सौंपेगी। इन इलाकों के विकसित होने के बाद बैजनाथ क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से विकसित होगा, वहीं स्थानीय लोगों को इससे रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.