विमान सेवा पर मानसून का असर, चार घंटे देरी से दिल्ली रवाना हुआ स्पाइस जेट का विमान Kangra News
मूसलधार बारिश के कारण कांगड़ा एयरपोर्ट से स्पाइस जेट का विमान चार घंटे देरी से दिल्ली के लिए रवाना हुआ।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Tue, 16 Jul 2019 10:17 AM (IST)Updated: Tue, 16 Jul 2019 10:17 AM (IST)
गगल, जेएनएन। सोमवार शाम हुई मूसलधार बारिश के कारण कांगड़ा एयरपोर्ट से स्पाइस जेट का विमान चार घंटे देरी से दिल्ली के लिए रवाना हुआ। स्पाइस जेट का विमान 2.30 बजे दिल्ली से आकर कांगड़ा एयरपोर्ट पर लैंड करता था और 3.00 बजे दिल्ली के लिए रवाना होता था। लेकिन खराब मौसम के कारण सोमवार शाम विमान ने 7.15 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी।
दिल्ली से 88 यात्री कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे और 46 दिल्ली रवाना हुए। बीते दिनों भी एयर इंडिया का विमान तीन घंटे गगल एयरपोर्ट पर रुका रहा। इसके अलावा दो बार विमान लैंड होने में कामयाब नहीं हो पाया। एक बार विमान दिल्ली लौटने को मजबूर हुआ व दूसरी बार अमृतसर में उतरा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें