Move to Jagran APP

कांगड़ा का आधुनिक पुलिस स्टेशन तैयार, सितंबर माह में मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

कांगड़ा में सितंबर माह में होने वाले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दौरे को लेकर उपमंडलीय अधिकारी नवीन तंवर की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में कांगड़ा भाजपा के पदाधिकारियों के साथ कई सरकरी विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में कांगड़ा के कई विकासात्मक कार्यो पर चर्चा की गई।

By Richa RanaEdited By: Published: Wed, 17 Aug 2022 07:49 AM (IST)Updated: Wed, 17 Aug 2022 07:49 AM (IST)
कांगड़ा का आधुनिक पुलिस स्टेशन तैयार, सितंबर माह में मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ
कांगड़ा में लगभग 5 करोड़ की लागत से बनाए गये आधुनिक पुलिस स्टेशन भी बन कर तैयार है।

कांगड़ा,संवाद सहयोगी। कांगड़ा में सितंबर माह में होने वाले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दौरे को लेकर उपमंडलीय अधिकारी नवीन तंवर की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में कांगड़ा भाजपा के पदाधिकारियों के साथ कई सरकरी विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में कांगड़ा के कई विकासात्मक कार्यो पर चर्चा की गई जिनका शुभारंभ व शिलान्यास मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा किया जाना है। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड भी उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि कांगड़ा में लगभग 5 करोड़ की लागत से बनाए गये आधुनिक पुलिस स्टेशन भी बन कर तैयार है जिसका शुभारंभ सितंबर माह में होगा।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि कांगड़ा नगर में श्री माता बज्रेश्वरी देवी मंदिर न्यास द्वारा निर्मित सराय भी बनकर तैयार है जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। उन्होने बताया कि इसके अतिरिक्त कांगड़ा में इंडोर स्टेडियम की घोषणा भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने तीन साल पहले की थी और इस बार बजट में 5 करोड का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि इंडोर स्टेडियम के लिए जगह चयनित कर ली गई है और सितंबर माह में मुख्यमंत्री इंडारे स्टेडियम की आधारशिला रखेगें। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त लोनिवि कांगड़ा के विश्राम गृह में मुख्यमंत्री द्वारा घोषित अतिरिक्त कमरों का निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका है जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसके अन्य विकास कार्यो पर भी चर्चा की गई जिनका शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे का सफल बनाने के लिए यह बैठक हुई है। बैठक में भाजपा नेता मुनीष शर्मा, पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, बीडीसी अध्यक्ष बबीता, मंडल भाजपा अध्यक्ष सतप्रकाश सोनी, पार्षद प्रेम सागर धीमान सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.