राकेश पठानिया ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात
विधायक राकेश पठानिया ने कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात को सुना।
संवाद सहयोगी, नूरपुर : विधायक राकेश पठानिया ने रविवार को नूरपुर के वार्ड पांच में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए मन की बातका सीधा प्रसारण सुना। राकेश पठानिया ने कहा कि लोगों में मन की बात कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह है। यह पहला ऐसा मौका है कि जब प्रधानमंत्री सीधे जनता से मन की बात कार्यक्रम से जुड़ रहे हैं। इस कार्यक्रम के संदर्भ में प्रदेश भाजपा ने फैसला लिया है कि इसे सामूहिक रूप से कार्यकर्ताओं के साथ सुना जाए और इस पर विचार-विमर्श किया जाए। प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए जल्द नूरपुर शहर में अभियान चलाया। इस मौके पर पूर्व पार्षद अशोक शर्मा शिब्बू, धर्मपाल, विनोद महाजन, वरिष्ठ अधिवक्ता अतुल गुप्ता, देवेंद्र शर्मा, अर¨वद शास्त्री, केवल कृष्ण, अंशुल कोरला, आशुतोष शर्मा, कुंदन लाल मेहरा, प्रवेश मेहरा, सचित शर्मा व सिद्धांत शर्मा मौजूद रहे।