प्रियंका चुनी मिस चार्मिग
केएलबी डीएवी कन्या महाविद्यालय पालमपुर के होस्टल फॉर गर्लज में सोमवार को होस्टल नाइट का आयोजन हुआ। इसमें होस्टल में आई नई छात्राओं का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्राध्यापक विशाल दीप ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की जबकि प्राध्यापक सुकन्या और सुनीता ने निर्णायक मंडल भी भूमिका निभाई। होस्टल वार्डन प्राध्यापक
संवाद सहयोगी, पालमपुर : केएलबी डीएवी कन्या महाविद्यालय पालमपुर के हॉस्टल फॉर गर्ल्स में सोमवार को हॉस्टल नाइट का आयोजन हुआ। इसमें हॉस्टल में आई नई छात्राओं का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्राध्यापक विशाल दीप ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की जबकि प्राध्यापक सुकन्या और सुनीता ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। हॉस्टल वार्डन प्राध्यापक उत्तरा ठाकुर की देखरेख में आयोजित हॉस्टल नाईट में कन्याओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया वहीं नई छात्राओं की प्रतिभा को आंका गया। छात्राओं की प्रतिभा अनुसार उन्हें टाइटल भी दिए गए। इस दौरान अर्चना को मिस होस्टलर व प्रियंका को मिस चार्मिंग चुना गया। मिस पर्सनेलिटी का खिताब अदिति ठाकुर को दिया गया। मुख्य अतिथि ने छात्राओं की हौसला अफलाई की वहीं उनके बेहतर भविष्य की कामना की। हॉस्टल वार्डन उत्तरा ठाकुर ने भी छात्राओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए पढ़ाई में मन लगाने की सीख दी।