Move to Jagran APP

मैक्लोडगंज को बनाया जाएगा विकास का मॉडल : ओंकार

मैक्लोडगंज वार्ड को विकास का मॉडल बनाया जाएगा। लोगों की समस्याओं का

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Apr 2021 07:35 PM (IST)Updated: Sun, 11 Apr 2021 07:35 PM (IST)
मैक्लोडगंज को बनाया जाएगा विकास का मॉडल : ओंकार

संवाद सहयोगी, धर्मशाला : मैक्लोडगंज वार्ड को विकास का मॉडल बनाया जाएगा। लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। केंद्र व राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभार्थियों को लाभ पहुंचाया जाएगा। मैक्लोडगंज की सबसे बड़ी समस्या पार्किंग का अभाव है। इससे हमेशा यातायात जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके लिए पार्किंग का इंतजाम करवाया जाएगा, वहीं वैकल्पिक मार्गो को भी खुलवाया जाएगा। वार्ड में जो भी कमियां हैं उन्हें दूर किया जाएगा। स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, वहीं युवाओं को भी स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। पेयजल भी वार्ड की ज्वलंत समस्या है। इसके स्थायी समाधान का प्रयास किया जाएगा।

loksabha election banner

यह कहना है नगर निगम धर्मशाला में चुनाव जीते ओंकार सिंह नैहरिया का। उन्होंने कहा कि उनका वार्ड दो भागसूनाग इस बार आरक्षित था। ऐसे में वह मैक्लोडगंज वार्ड से चुनाव मैदान में उतरे थे। उन्होंने बतौर उप महापौर अपने वार्ड सहित सभी क्षेत्रों में विकास कार्यो को तरजीह दी थी। इसी का परिणाम है कि दूसरे वार्ड से चुनाव मैदान में उतरे और जीत दर्ज की। उन्होंने जो वादे चुनाव के दौरान वार्ड की जनता से किए हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। दूसरे वार्ड से चुनाव जीतकर उन्होंने यह भी दर्शा दिया है कि विकास के नाम पर भी वोट मिलते हैं। अगर विकास नहीं करवाया होता तो जीत भी नहीं मिलती। यह इसी का विकास करवाने का परिणाम है कि दूसरे वार्ड से जीत मिली है। यह हैं प्राथमिकताएं

-पेयजल व्यवस्था में सुधार लाना

-यातायात व्यवस्था को वार्ड में सुचारू बनाने के लिए वैकल्पिक मार्ग खुलवाना

-स्वच्छता बनाए रखने के साथ दूसरी कमियों को दूर करना।

-पानी की निकास नालियों का सुधार करवाना।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.