विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हार के मंथन से निकलेगा भाजपा की जीत का मंत्र: संजय चाैधरी

By Richa RanaEdited By:
Published: Fri, 26 Nov 2021 09:32 AM (IST)

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय चौधरी ने कहा कि भाजपा उप चुनाव में हार का मंथन कर रही है। मंथन से मथकर जो भी निकलेगा उस पर सभी पूरी तरह से अमल करेंगे और भाजपा के मिशन रिपीट के रथ को आगे बढ़ाएंगे।

संजय चौधरी ने कहा कि भाजपा उप चुनाव में हार का मंथन कर रही है।
संजय चौधरी ने कहा कि भाजपा उप चुनाव में हार का मंथन कर रही है।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय चौधरी ने कहा कि भाजपा उप चुनाव में हार का मंथन कर रही है। मंथन से मथकर जो भी निकलेगा उस पर सभी पूरी तरह से अमल करेंगे और भाजपा के मिशन रिपीट के रथ को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि हार के मंथन से जीत का मंथन निकलेगा और भाजपा फिर से प्रदेश में सरकार बनाएंगी ओर जनकल्याण के कार्यों व योजनाओं को गति देगी।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान आम आदमी तक सुविधाएं मिलती रही। कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोया। विकास कार्यों को जयराम सरकार ने गति दी है। पूरे प्रदेश में विकास कार्य तेज गति से चल रेह हैं। उन्होंने कहा कि सरकार कोविड-19 से उपजी परिस्थितियों से पूरी सजगता के साथ निपटी है। प्रदेश में जयराम ठाकुर की सरकार को केंद्र की मोदी सरकार ने पूरा सहयोग दिया है। मोदी ने प्रदेश की जनता को पूरा सहयोग दिया है, हिमाचल को अपना दूसरा घर बताया है। पार्टी शीर्ष नेतृत्व भी उप चुनावों में हुई हार के कारणों का मंथन कर रहा है। उन्होंने कहा कि हार का एक कारण नहीं है।

इसमें बहुत से फैक्टर शामिल रहें हैं। कहीं पर कांग्रेस को सहानुभूमति मिली और उनके प्रत्याशी जीतने में सफल रहे तो कहीं पर अपने अपनों के साथ नहीं थे ऐसे में कार्यकर्ता भी भ्रम की स्थिति में रहे। लेकिन जो होता है अच्छे के लिए होता है आत्ममंथन व आत्मचिंतन का मौका सभी को मिला है। अब दो गुणा ताकत के साथ 2022 चुनाव की जीत के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुटता के साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी हार के कारणों का मंथन कर रही है और भाजपा का मिशन रिपीट सफल होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।