महिलाओं को घरेलू गैस कनेक्शन बांटे
नगरोटा बगवां में बुधवार को विधायक ने महिलाओं को गैस कनेक्शन बांटे।
By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Sep 2018 06:30 PM (IST)Updated: Wed, 12 Sep 2018 06:30 PM (IST)
जागरण संवाददाता, नगरोटा बगवा : खाद्य आपूर्ति विभाग ने बुधवार को नगरोटा बगवा में कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें प्रदेश सरकार की ग्रहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत विधायक अरुण कुमार मेहरा ने करीब 250 पात्र महिलाओं को घरेलू गैस कनेक्शन बांटे। विभाग के जिला नियंत्रक नरेंद्र धीमान ने बताया कि योजना के तहत 2019 तक सभी पात्र महिलाओं के घरों में घरेलू गैस कनेक्शन पहुंचाए जाएंगे। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्णा वालिया, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विनय चौधरी, बलरामपुरी, आशा वालिया, सपना कटोच व अन्य मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें