शांता की गंगोत्री में कपूर को मतों का गंगाजल
शांता की Þगंगोत्रीÞ कही जाने वाले सुलह विधानसभा में इस बार के लोकसभा चुनावों में मतदाताओं ने दिल खोलकर भाजपा
भवारना, जेएनएन। भाजपा नेता शांता कुमार की गंगोत्री कही जाने वाले सुलह विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार किशन कपूर के पक्ष में दिल खोलकर मतदान कर मतदाताओं ने रिकॉर्ड 31460 मतों से बढ़त दिलाई है। जनता ने साबित कर दिया है कि सुलह में विकास कार्यों को लेकर जनता खुश है। प्रदेश में सबसे अधिक मतदाताओं वाले विधानसभा क्षेत्र सुलह में एक लाख से अधिक मतदाता हैं। इसमें महिला मतदाता ने भी भरपूर योगदान दिया है। इस बार कुल 71252 मत पड़े। इसमें 38835 महिला मतदाताओं का योगदान रहा जबकि पुरुष मतदाता 32417 पर ही सिमट गए।
2014 के लोकसभा चुनाव में 35000 महिलाएं ही मतदान केंद्रों तक पहुंच सकीं थी। इस दौरान सुलह से भाजपा को करीब 14000 मतों की बढ़त से शांता कुमार सांसद बने थे। अकेले सुलह विस क्षेत्र में कुल 130 पो¨लग बूथ स्थापित किए गए थे। स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार की मेहनत ने रंग दिखाते हुए सुलह में अधिक मतों की लीड दिलाकर स्वयं को इक्कीस साबित किया है। उधर, स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने कहा कि यह लोगों के विश्वास की जीत है, इसके लिए मतदाता बधाई के पात्र हैं। अब देश व प्रदेश में विकास का रथ निरंतर चलता रहेगा।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप