विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लेह-काजा मार्ग दो नवंबर से सभी वाहनों के लिए होगा बंद

By Virender KumarEdited By:
Published: Sun, 31 Oct 2021 04:47 PM (IST)

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण लेह व काजा मार्ग दो नवंबर से सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद हो जाएगा। ...और पढ़ें

लेह-काजा मार्ग दो नवंबर से सभी वाहनों के लिए बंद होगा । जागरण
लेह-काजा मार्ग दो नवंबर से सभी वाहनों के लिए बंद होगा । जागरण

केलंग, जसवंत ठाकुर।

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण लेह व काजा मार्ग दो नवंबर से सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद हो जाएगा। सर्दियों के चलते लाहुल-स्पीति प्रशासन ने मार्गों के बंद होने की अधिसूचना जारी कर दी है। हालांकि सेना के वाहनों सहित आपात स्थिति में फोर व्हील ड्राइव वाहन परिस्थितियों के हिसाब से जा सकेंगे, लेकिन आपात स्थिति वाले वाहन चालकों को प्रशासन से अनुमति लेनी होगी।

सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है और पहाड़ों में अचानक बर्फ़बारी भी हो रही है। हालांकि बीआरओ ने बारालाचा दर्रे में तीन दिन पहले ही चार फीट मोटी बर्फ की परत को हटाकर लेह को मनाली से जोड़ दिया था, जिसके चलते लाहुल स्पीति पुलिस ने शनिवार को 76 वाहनों का लाहुल की ओर से काफिला भी लेह भेजा जो सुरक्षित पहुंच भी गया है। बीआरओ का भी कहना है कि ऊंचे दर्रों पर बर्फ व पानी जमना शुरू हो गया है, जिससे जोखिम बहुत बड़ गया है।

बीआरओ कमांडर कर्नल उमा शंकर ने बताया कि सेना के वाहनों को ध्यान में रखकर बीआरओ लेह मार्ग की बहाली को सुचारू रखने का प्रयास करेगी। लेह मार्ग के सभी दर्रों में पानी व बर्फ जमना शुरू हो गया है जिससे वाहन चलाना सुरक्षित नहीं रहा है। लाहुल घाटी की सड़कों को सर्दी भर खुला रखने का प्रयास किया जाएगा।

सर्दी के मौसम और बर्फबारी से पैदा होने वाली प्रतिकूल परिस्थितियों के मद्देनजर जिला प्रशासन ने दो नवंबर से मनाली- सरचू मार्ग को दारचा के आगे सिविल वाहनों के लिए प्रतिबंधित कर देगा। दो नवंबर से मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा भी मौसम के खराब रहने का अलर्ट दिया है। दो नवंबर से दारचा के आगे वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया है ,ताकि प्रतिकूल मौसम की परिस्थितियों में जान- माल का नुकसान न हो। साथ ही ग्रांफू से लोसर मार्ग भी वाहनों के लिए दो नवंबर से बंद किया जा रहा है। लोगों से आग्रह है कि जिला में होने वाली बर्फबारी और ग्लेशियर के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी की अनुपालना सुनिश्चित करें।

-नीरज कुमार, उपायुक्त लाहुल-स्पीति