Move to Jagran APP

अब पक्का टियाला में देखिये मां बज्रेश्वरी की लाइव आरती

LED establish for aarti, कांगड़ा के नेहरू चौक स्थित पक्का टियाला के ऊपर 4 फुट चौड़ी एलईडी में माता की आरती देखी जा सकेगी।

By Edited By: Published: Wed, 06 Feb 2019 07:14 PM (IST)Updated: Thu, 07 Feb 2019 11:48 AM (IST)
अब पक्का टियाला में देखिये मां बज्रेश्वरी की लाइव आरती
जेएनएन, कांगड़ा। कांगड़ा शहर के नेहरू चौक स्थित पक्का टियाला के ऊपर नगर परिषद ने चार फीट चौड़ी तथा आठ फीट लंबी एलईडी स्क्रीन स्थापित की है। इसमें माता श्री बज्रेश्वरी देवी की लाइव आरती का प्रसारण किया जाएगा। हालांकि स्क्रीन का उद्घाटन होना बाकी है। लेकिन ट्रायल के तौर पर बुधवार शाम इसे चलाकर देखा गया तो इस पर 'एमसी कांगड़ा वेलकम यू' देख लोग काफी उत्साहित हो गए।

नगर परिषद अध्यक्ष अशोक शर्मा ने बताया करीब चार लाख रुपये से एलईडी स्क्रीन जनसुविधा के लिए स्थापित की गई है। हालांकि प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी ऐसी स्क्रीनें स्थापित हैं। लेकिन नगर परिषद स्क्रीन स्थापित करने वाली हिमाचल की पहली नगर परिषद बन गई है। स्क्रीन स्थापित करने का उद्देश्य माता दरबार की लाइव आरती, टीवी कार्यक्रम, विभिन्न खेलों के लाइव प्रसारण, आपातकालीन घोषणाएं, कांगड़ा शहर के आसपास की ऐतिहासिक एवं धार्मिक जानकारियां, राष्ट्रीय स्तर की खबरें तथा सस्ती दरों पर विज्ञापन प्रसारित किए जाएंगे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.