सब लेफ्टिनेंट बनने पर क्षितिज राणा सम्मानित
सब लेफ्टिनेंट बनने पर क्षितिज राणा सम्मानित
संवाद सूत्र, हरिपुर : डीएवी पब्लिक स्कूल बनखंडी से शिक्षा प्राप्त एक विद्यार्थी सब लेफ्टिनेंट बना है। कुछ साल पूर्व यहां से पढ़कर गए विद्यार्थी क्षितिज राणा का सब लेफ्टिनेंट बनकर सोमवार को स्कूल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान क्षितिज के माता-पिता भी स्कूल में आए हुए थे। क्षितिज केरल में चल रहे प्रशिक्षण में ट्रे¨नग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने शिक्षा डीएवी बनखंडी से प्राप्त की है। यह एक ऐसा संस्थान है जो विद्यार्थी का पूर्ण रूप से विकास करता है। उन्होंने सफलता का श्रेय माता-पिता व अध्यापकों को दिया। प्रधानाचार्या एकता अत्री ने क्षितिज को सम्मानित भी किया और अन्य विद्याíथयों को भी उनके पदचिह्नों पर चलने के लिए प्रेरित किया। राणा ने बच्चों के साथ लेफ्टिनेंट बनने संबंधी उपलब्धि को साझा किया। उनका मार्गदर्शन करते हुए कहा कि आज के युग में बच्चे मोबाइल फोन की ओर से ध्यान हटाकर भविष्य को संवारने के लिए लगाएं। ------------------
किसान का बेटा बना लेफ्टिनेंट
संवाद सूत्र, राजा का तालाब : तलाड़ा के गुरदेव ¨सह पुत्र जगरूप ¨सह पठानिया ने भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त करके लेफ्टिनेंट रैंक पर आसीन होकर न सिर्फ अपना बल्कि स्कूल व माता-पिता का नाम भी रोशन किया है। गुरदेव ¨सह ने प्रारंभिक शिक्षा शिवालिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पंजाहड़ा से की और उसके बाद मैकेनिकल इंजीनिय¨रग में डिग्री प्राप्त करने के बाद कमीशन पास करके भारतीय सेना अकादमी देहरादून के लिए पात्रता हासिल की। गुरदेव ¨सह ने आठ दिसंबर को सेना में लेफ्टिनेंट पद हासिल किया। गुरदेव के पिता पेशे से किसान जबकि माता गृहिणी हैं। गुरदेव ने सफलता का श्रेय अध्यापकों व माता-पिता को दिया है। वहीं स्वर्गीय दादा रघुवीर ¨सह के कठिन परिश्रम को भी इसका श्रेय दिया। जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में अपने कंधे पर उठाकर उसकी पढ़ाई में अपना अहम रोल निभाया। गुरदेव ¨सह ने बताया कि उसका शुरू से ही सपना रहा है कि वे भारतीय सेना में जाकर उच्च पद हासिल करे।