Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Karwa Chauth: इस बार सूट या दुपट्टा ही नहीं आंखों की भी मैचिंग, करवा चौथ पर रंगीन आई लेसेज का ट्रेंड, दाम बढ़े

    By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar Sharma
    Updated: Sat, 08 Oct 2022 12:37 PM (IST)

    Karwa Chauth 2022 Trend सजना-संवरना सबसे अलग और आकर्षक नजर आना किसी भी महिला की चाहत है। त्योहारी मौसम चल रहा है जिसमें कम से कम यह महीना तो महिला स्पेशल फेस्टिवल के नाम रहेगा। त्योहारों के इस सीजन में मेकअप बाजार शिखर पर होगा।

    Hero Image
    सजना-संवरना, सबसे अलग और आकर्षक नजर आने के लिए शापिंग का दौर तेज हो गया है।

    ऊना, राजेश डढवाल। Karwa Chauth 2022 Trend, सजना-संवरना, सबसे अलग और आकर्षक नजर आना किसी भी महिला की चाहत है। त्योहारी मौसम चल रहा है, जिसमें कम से कम यह महीना तो महिला स्पेशल फेस्टिवल के नाम रहेगा। त्योहारों के इस सीजन में मेकअप बाजार शिखर पर होगा। करवाचौथ बिल्कुल नजदीक है तो महिलाएं पसंदीदा ब्यूटी पार्लर जा रही हैं तो कुछ ने एडवांस बुकिंग करवा ली है। हेयर कलर और लाइट मेकअप का ट्रेंड ज्यादा चल रहा है। ब्यूटी एक्सपर्ट भी महिलाओं को यही सलाह दे रही हैं। त्योहार, शादियों व पार्टियों के बीच महिलाएं अपने पहनावे व मेकअप को लेकर कुछ ज्यादा उत्साहित रहती हैं। मेकअप कैसा हो, किसी पहनावे पर किस तरह की मेकअप शेड जमेगी, इस पर वे खूब विचार होने लगा है। इसलिए ब्यूटी पार्लर व सैलून में महिलाओं की भीड़ देखी जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मैचिंग आंखों का है ट्रेंड

    हेयर एंड ब्यूटी एक्सपर्ट रूहानी के अनुसार करवा चौथ पर इस बार कजरारी आंखें तो पिया का दीदार करेंगी लेकिन आंखें काली नहीं होंगी। फैशन के बदलते ट्रेंड में कलर्ड आई लेंसेज का प्रयोग किया जा रहा है। ड्रेस से मेल खातीं आंखें इन दिनों विशेष चलन में हैं। मेकअप में आंखों को विशेष महत्व दिया जा रहा है। आई लेशेज और आई लेंसेज से आंखों को आकर्षक बनाया जा रहा है।

    पहले करवा चौथ के लिए खूब क्रेज

    शादी के बाद पहले करवा चौथ को लेकर युवतियों में खूब क्रेज दिखाई दे रहा है और सजने-संवरने के लिए कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाह रही है। जिन महिलाओं का यह दूसरा करवा चौथ है वे भी सजने संवरने में पीछे नहीं हैं। ब्यूटी पार्लर में सुबह से ही महिलाओं की भीड़ नजर आ रही है। शहर के कई पार्लरों में डिस्काउंट आफर भी चल रहे हैं।

    सोशल मीडिया पर मिलने वाली सलाह से करें परहेज

    डाक्टर राजेश कहते हैं कि इन दिनों इंटरनेट मीडिया पर भी त्वचा को जवां और खूबसूरत बनाने के लिए तरह-तरह के घरेलू नुस्खे बताए जा रहे हैं। इन्हें देखकर काफी महिलाएं खुद से ही ट्राई करने लगती हैं, लेकिन यह नुकसानदायक हो सकता है। इससे त्वचा ज्यादा संवेदनशील बन सकती है, क्योंकि हर तरह की त्वचा पर एक ही नुस्खा असरदार नहीं होता। इसलिए विशेषज्ञ की सलाह लेकर ही नुस्खा अपनाएं।

    20 फीसद तक दाम बढ़े

    करवा चौथ पर कास्मेटिक और शृंगार के सामान पर 20 फीसद तक की वृद्धि हुई है। चूड़ियों, क्रीम, पाउडर, नेल पालिश, लिपस्टिक समेत अन्य सामान के मूल्य बढ़े हैं। आर्टिफिशियल ज्वेलरी, टीका, ईयर रिंग, सुहाग का सामान, कुमकुम और शीशे का मूल्य भी बढ़ा है। ऐसे में महिलाओं को इस बार सजने संवरने के लिए अतिरिक्त धन खर्च करना होगा।

    आनलाइन बाजार ने बढ़ाई मुश्किल

    ऊना के जीवन मार्केट के कास्मेटिक व्यापारी गोल्डी ने बताया कि आनलाइन खरीदारी का ट्रेंड बढ़ा है। इसका सीधा नुकसान स्थानीय कारोबारियों को उठाना पड़ रहा है। पिछली बार के मुकाबले इस बार सामान पर 25 फीसद तक की वृद्धि हुई है।

    ये बोली गृहिणियां

    • महंगाई तो है लेकिन त्योहार तो साल में एक बार ही आते हैं। करवाचौथ तो सुहागिनों का खास त्योहार है। इस पर हर चीज नई पहनी जाती है, इसलिए ड्रेस के साथ मेल खाती ज्वेलरी भी खरीदी है। -परवीन (बडूही)
    • महिलाओं ने घर खर्च के बाद जो बचाकर रखा होता है वह ऐसे आयोजनों पर ही निकालती हैं। मैंने भी कुछ बचाकर रखा था, जिसमें से अपने और बहु के लिए ड्रेस और ज्वेलरी खरीदी है। -लीला रानी (ऊना)।