विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कांगड़ा की आकृति ने NET JRF में देशभर में पाया 94वां स्थान, जवाली के स्कूल से की प्रारंभिक पढ़ाई; किस तरह की तैयारी?

By Dinesh Katoch Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sat, 12 Sep 2026 03:23 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 12 Sep 2026 03:39 PM (GMT+05:30)

कांगड़ा जिले के जवाली की ढसोली पंचायत की आकृति शर्मा ने नेट-जेआरएफ में भौतिक विज्ञान विषय में अखिल भारतीय स्तर पर 94वां स्थान प्राप्त किया है।

जवाली की आकृति शर्मा ने नेट जेआरएफ में 94वां रैंक पाया है।

जवाली की आकृति शर्मा ने नेट जेआरएफ में 94वां रैंक पाया है।

HighLights

  1. आकृति शर्मा ने नेट-जेआरएफ भौतिक विज्ञान में 94वां स्थान प्राप्त किया।

  2. जवाली, कांगड़ा की बेटी ने राष्ट्रीय स्तर पर यह उपलब्धि हासिल की।

  3. कड़ी मेहनत और लगन को अपनी सफलता का श्रेय दिया।

संवाद सूत्र, राजा का तालाब (कांगड़ा)। अथक परिश्रम और लगन से किए गए प्रयासों से सफलता अवश्य हासिल होती है। इस बात को जिला कांगड़ा के जवाली की ढसोली पंचायत के प्रधान राजेश शर्मा एवं मंजू शर्मा की पुत्री आकृति शर्मा ने साबित कर दिखाया है। वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद की ओर से आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा-जूनियर रिसर्च फेलोशिप (नेट-जेआरएफ) में भौतिक विज्ञान विषय में आकृति शर्मा ने अखिल भारतीय स्तर पर 94वां स्थान हासिल किया है।

स्नातक योग्यता परीक्षा

आकृति शर्मा इससे पहले भी दो बार इंजीनियरिंग में स्नातक योग्यता परीक्षा (गेट) तथा नेट-पीएचडी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुकी हैं। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

कहां की पढ़ाई

आकृति की प्रारंभिक शिक्षा कॉमेट मेन्सा पब्लिक स्कूल देहरी तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजा का तालाब से हुई। इसके बाद उन्होंने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला, कन्या महाविद्यालय जालंधर तथा कांता कॉलेज आफ एजुकेशन चलवाड़ा से उच्च शिक्षा प्राप्त की।

किसे दिया सफलता का श्रेय

अपनी सफलता का श्रेय आकृति शर्मा ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और माता-पिता के विश्वास को दिया। उन्होंने कहा कि यदि पूरी निष्ठा और मेहनत से लक्ष्य की ओर प्रयास किया जाए तो ईश्वर की कृपा से सफलता के रास्ते स्वयं खुलते जाते हैं।

जवाली स्कूल में लेक्चरर

आकृति शर्मा वर्तमान में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जवाली में भौतिक विज्ञान प्रवक्ता के पद पर अध्यापन कार्य कर रही हैं। शिक्षिका के रूप में कार्य करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर यह उपलब्धि हासिल करना क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल शिक्षा बोर्ड ने TET का शेड्यूल किया जारी, देरी से आवेदन पर लगेगा 600 रुपये विलंब शुल्क