विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जिला परिषद कांगड़ा को 50 दिन बाद मिलेंगे अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, भाजपा या कांग्रेस कौन दल मारेगा बाजी?

By Rajinder Dogra Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sun, 19 Jul 2026 04:51 PM (IST)Updated: Sun, 19 Jul 2026 05:12 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव सोमवार, 20 जुलाई को होगा, जिसमें भाजपा ...और पढ़ें

जिला परिषद कांगड़ा का चुनाव सोमवार को होगा। (फोटो एआई से बनाया है)

जिला परिषद कांगड़ा का चुनाव सोमवार को होगा। (फोटो एआई से बनाया है)

HighLights

  1. कांगड़ा जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव आज 20 जुलाई को।

  2. अध्यक्ष पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित, चार वार्डों से दावेदार।

  3. भाजपा और कांग्रेस समर्थित सदस्यों में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर टक्कर।

राजेंद्र डोगरा, धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिले कांगड़ा में जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का सोमवार 20 जुलाई को 50 दिन बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष मिलेंगे। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा करवाएंगे। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर सोमवार को दिन में 11 बजे बैठक बुलाई गई है। 

इन 4 वार्ड की सदस्यों में से एक बनेंगी अध्यक्ष 

54 सीटों वाली जिला परिषद कांगड़ा में इस बार अध्यक्ष पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है। ओबीसी महिला आरक्षित सीटों में मस्सल, सुन्हीं, कलियाड़ा और तियारा वार्ड शामिल हैं।

यह हैं समीकरण

जिला परिषद चुनाव में भाजपा के 25, निर्दलीय 17, जबकि 12 सदस्य कांग्रेस समर्थित जीते हैं। निर्दलीय चुनाव जीतने वाले पार्षदों में ज्यादातर भाजपा के ही कार्यकर्ता हैं। ऐसे में जिला परिषद कांगड़ा पर इस बार भी भाजपा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद कब्जा करने का प्रयास करेगी। हालांकि इसके लिए उपाध्यक्ष पद को लेकर भाजपा को भी सामंजस्य स्थापित करना होगा। इसमें भी कोई शक नहीं है कि कांग्रेस कोई उलटफेर कर दे।

भाजपा ने जिला कांगड़ा को चार संगठनात्मक जिलों में बांटा है, जिसमें कांगड़ा, पालमपुर, देहरा और नूरपुर शामिल हैं। पिछली बार कांगड़ा से अध्यक्ष बना था, तो देहरा से उपाध्यक्ष चुनी गई थीं।

उधर, जिला पंचायत अधिकारी एवं सचिव जिला परिषद कांगड़ा सचिन ठाकुर ने बताया कि सोमवार, 20 जुलाई को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। चुनाव प्रक्रिया उपायुक्त कांगड़ा पूर्ण करवाएंगे। 

कब कौन रहा अध्यक्ष

  • मनभरी देवी, 1996 से 2001
  • रत्न लाल जगदंबा, 2001 से 2006
  • देश राज बागी, 2006 से 2011
  • श्रेष्ठा कौंडल, 2011 से 2016
  • मधु गुप्ता, 2016 से 2021
  • रमेश बराड़ 2021 से 2026

अभी तक रहे उपाध्यक्ष 

  • कैप्टन नरेंद्र सिंह, 1996 से 2001
  • प्रशोतमा मनकोटिया, 2001 से 2006
  • उर्मिला भूरिया, 2006 से 2011
  • ठाकुर जगदेव सिंह, 2011 से 2016
  • गगन सिंह गौरा, 2016 से 2018
  • विशाल चंबियाल, 2018 से 2021
  • स्नेह लता, 2021 से 2026

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल एक्सप्रेस ने पंजाब के करटोली तक भरी रफ्तार, शेड्यूल में भी बदलाव; नई एक्सप्रेस ट्रेन की भी टाइमिंग तय