कोल्ड ड्रिंक समझकर पी लिया था जहर. कांगड़ा की महिला ने चंडीगढ़ PGI में तोड़ा दम
लंबागांव की 23 वर्षीय महिला की पीजीआई चंडीगढ़ में कीटनाशक निगलने से मौत हो गई। उसने गलती से कोल्ड ड्रिंक ...और पढ़ें

कांगड़ा की महिला ने चंडीगढ़ पीजीआई में तोड़ा दम (फोटो- प्रतीकात्मक, जागरण आर्काइव)
HighLights
23 वर्षीय महिला ने गलती से कीटनाशक का सेवन किया
तबीयत बिगड़ने पर पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ा
एसपी कुलभूषण वर्मा ने मामले की पुष्टि की है
संवाद सहयोगी, जयसिंहपुर। लंबागांव के हरोट गांव की 23 वर्षीय महिला ने पीजीआइ चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। उसने बीते बुधवार को मायके में कोल्ड ड्रिंक की बोतल में रखा कीटनाशक पेय पदार्थ समझकर थोड़ा पी लिया था।
ससुराल लौटते समय रास्ते में उसकी हालत बिगड़ गई और उल्टियां शुरू हो गईं। स्वजन उसे सिविल अस्पताल जयसिंहपुर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत में उच्च स्वास्थ्य संस्थान रेफर कर दिया।
सुधार न होने पर परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए पीजीआइ चंडीगढ़ ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। मृतका का बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। एसपी कूलभूषण वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।