Move to Jagran APP

कांगड़ा उत्सव में नृत्य के साथ उठाइए फैशन शो का लुत्फ

कांगड़ा उत्सव का आयोजन द प्रोमोटर्स संस्था की ओर से पिछले आठ साल से किया जा रहा है।

By Edited By: Published: Sun, 26 Aug 2018 11:32 PM (IST)Updated: Mon, 27 Aug 2018 10:09 AM (IST)
कांगड़ा उत्सव में नृत्य के साथ उठाइए फैशन शो का लुत्फ

कांगड़ा, जेएनएन। गीत संगीत की स्वर लहरियों के बीच इस बार नृत्य और फैशन शो का लुत्फ भी लोग कागड़ा उत्सव में उठा पाएंगे। सामाजिक सांस्कृतिक संगठन द प्रोमोटर्स के तत्वाधान में कांगड़ा उत्सव का आयोजन 19 से 21 सितंबर तक किया जाएगा। नगर परिषद मैदान में होने वाले कागड़ा उत्सव में स्टार नाइट से पहले रोजाना प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा।

loksabha election banner

संगठन के सचिव सुनील डोगरा ने बताया कि पहले दिन कॉलेज और दूसरे स्कूली बच्चों की प्रतियोगिताएं होंगी। तीसरे दिन बच्चों का फैंसी ड्रेस कंपीटीशन होगा। तीनों दिन स्टार नाइट में गीत-संगीत, नृत्य, फैशन शो और कॉमेडी के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कांगड़ा उत्सव का आयोजन द प्रोमोटर्स संस्था की ओर से पिछले आठ साल से किया जा रहा है। पहले यह उत्सव एक दिन के लिए होता था, लेकिन संस्था के प्रयासों से अब इसे तीन दिवसीय कर दिया है। उत्सव के दौरान इस दफा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवाओं देने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। उत्सव की तैयारियों बाबत रविवार को कांगड़ा में बैठक प्रधान राकेश कथूरिया की अध्यक्षता में हुई। सचिव सुनील डोगरा ने बताया कि कागड़ा उत्सव के लिए नगर परिषद मैदान को रंग-बिरंगी रोशनियों से सजाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.