विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांगड़ा में छात्रा का बनाया अश्लील वीड‍ियो

By Edited By:
Published: Thu, 23 Feb 2017 09:48 PM (IST)Updated: Fri, 24 Feb 2017 11:38 AM (IST)

कांगड़ा स्थित एक निजी संस्थान में पढ़ने वाली छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल हुआ है। हालांकि वीडियो एक साल पुराना है

कांगड़ा में छात्रा का बनाया अश्लील वीड‍ियो
कांगड़ा में छात्रा का बनाया अश्लील वीड‍ियो

कांगड़ा [जेएनएन]: कांगड़ा स्थित एक निजी संस्थान में पढ़ने वाली छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल हुआ है। हालांकि वीडियो एक साल पुराना है, लेकिन इसे बनाने वाले युवक ने पीड़‍िता को धमकी दी है कि यदि उसने पैसे नहीं दिए तो वह वीडियो को सोशल नेटवर्किंग साइट पर वायरल कर देगा। पीड़‍िता ने पुलिस थाना कांगड़ा में इस बाबत शिकायत दर्ज करवा दी है। साथ ही वह परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी से भी मिली है।

यह भी पढ़ें: फरीदाबाद: माफी मांगने के बहाने गर्भवती महिला से कार में सामूहिक दुष्कर्म

युवती ने शिकायत दर्ज करवाई है कि एक वर्ष पहले युवक ने नहाते समय चुपके से बाथरूम में वीडियो बनाया था और उसे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं थी। इसके बाद युवक ने वीडियो जब उसके वाट्सएप नंबर पर भेजा तो देखकर सन्न रह गई। बाद में युवक पैसे की मांग करने लगा और धमकी दी कि यदि रुपये नहीं दिए तो वह वीडियो को वायरल कर देगा। छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस ने बयान दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार