Move to Jagran APP

कांगड़ा पुलिस नशे के खिलाफ चलाएगी अभियान, एसपी बोले- प्‍लान तैयार

Kangra Police Campaign कांगड़ा पुलिस नशे के खिलाफ अभियान चलागी। इसके लिए पुलिस ने प्‍लान तैयार कर लिया है।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sun, 02 Feb 2020 12:05 PM (IST)Updated: Sun, 02 Feb 2020 02:49 PM (IST)
कांगड़ा पुलिस नशे के खिलाफ चलाएगी अभियान, एसपी बोले- प्‍लान तैयार
कांगड़ा पुलिस नशे के खिलाफ चलाएगी अभियान, एसपी बोले- प्‍लान तैयार

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। अपराध के खिलाफ कार्रवाई करना पुलिस का कर्तव्य है। कानून के अनुसार आम आदमी भी पुलिस जवान की तरह अपराधियों को गिरफ्तार कर सकता है। अगर हर नागरिक को अपने इस अधिकार की जानकारी हो जाएगी तो जनसहभागिता से पुलिस अच्छी तरह से काम कर सकती है। यह बात पुलिस अधीक्षक विमुक्त रंजन ने दैनिक जागरण सिटी कार्यालय धर्मशाला में हेलो जागरण कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने दूरभाष पर लोगों की अपराध से जुड़ी समस्याओं का मौके पर निपटारा किया और सुझाव भी दिए। कांगड़ा पुलिस नशे के खिलाफ अभियान चलागी। इसके लिए पुलिस ने प्‍लान तैयार कर लिया है।

loksabha election banner

पठियार के केवल सोनी ने एसपी को बताया कि उसने शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस क्या कार्रवाई कर रही है इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है और न ही उन्हें जांच में शामिल किया जा रहा है। एसपी ने कहा कि पुलिस जांच में शिकायतकर्ता को स्वयं शामिल होने का अधिकार है। एसपी ने कहा कि आए दिन लोग साइबर ठगी के शिकार हो रहे हैं। इसका कारण जानकारी का अभाव है। पुलिस प्रशासन अपने स्तर पर लोगों को जागरूक कर रहा है लेकिन लोगों को भी खुद जागरूक होना चाहिए। अकसर देखा गया है कि साइबर ठगी करने वालों ने इस तरह से वारदात को अंजाम दिया होता है कि उन्हें पकडऩा आसान नहीं होता है और काफी समय लग जाता है। इसलिए लोगों को स्वयं जागरूक होना पड़ेगा।

नशा माफिया के खिलाफ बनेगा नया प्लान, फरवरी से होगा लागू

जनवरी में अब तक जिले में नशा तस्करी के 31 मामले दर्ज किए हैं। इसमें डेढ़ किलो अफीम, करीब 750 ग्राम चरस व हेरोइन बरामद की है। जिले में हर दिन नशा तस्करी का एक मामला दर्ज हो रहा है। नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। इसके लिए नया प्लान बनाया जा रहा है। इसे अगले माह से कांगड़ा में लागू किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.