Move to Jagran APP

शतरंज प्रतियोगिता में कांगड़ा के खिलाड़ियों का दबदबा

kangra player win chess compettion दिल्ली पब्लिक स्कूल मनाली में शतरंज प्रतियोगिता में जिला कांगडा के खिलाडियों ने चार स्थान हासिल कर जिला कांगडा का नाम रोशन किया है।

By Edited By: Published: Sun, 14 Apr 2019 07:03 PM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 09:28 AM (IST)
शतरंज प्रतियोगिता में कांगड़ा के खिलाड़ियों का दबदबा
कांगड़ा, जेएनएन। दिल्ली पब्लिक स्कूल मनाली में दो दिन जारी राज्यस्तरीय अंडर-सात और अंडर-13 (लड़कियों) की शतरंज प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा के खिलाडियों ने चार स्थान हासिल कर नाम रोशन किया है। जिला कांगड़ा शतरंज संघ के प्रधान प्रवीण कुमार शर्मा ने बताया कि अंडर-सात लड़कियों में आर्शिया चौधरी ने प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि अंडर-सात ओपन शतरंज प्रतियोगिता में पालमपुर के अद्विक शर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया।

अंडर-13 लड़कियों में ज्वालाजी की केशवी ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि अंडर-13 ओपन में बढोली कोहला के शार्दुल जगोत्ना ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में कांगड़ा का प्रतिनिधित्व करने के लिए 11 खिलाड़ी गए थे। संघ के प्रधान प्रवीण शर्मा, उपाध्यक्ष आशीष चौधरी सचिव अजय शर्मा, खजांची संजय शर्मा, विकास राणा, कुलवंत राणा, शरद चंद्र, दीपक चुघ, प्रवीण कुमार, राकेश गुलेरिया ने सबको बधाई दी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.