कांगड़ा उत्सव में सजेगी सुरों की महफिल
कांगड़ा के नगर परिषद मैदान में 19 से 21 सितंबर तक कांगड़ा उत्सव मनाया जाएगा।
कांगड़ा, जेएनएन। कांगड़ा के नगर परिषद मैदान में 19 से 21 सितंबर तक मनाए जाने वाले कांगड़ा उत्सव में सुरों की महफिल सजेगी। इस बार हिंदी, पंजाबी व पहाड़ी गायक धमाल मचाएंगे, साथ ही फैशन का तड़का भी होगा। कॉमेडी का लुत्फ भी लोग उठाएंगे। सामाजिक सांस्कृतिक संगठन दि प्रोमोटर्स के तत्वाधान में आयोजित होने वाले उत्सव में स्टार नाइट से पहले रोजाना डांस प्रतियोगिताएं होंगी। कांगड़ा उत्सव की तैयारियों को लेकर बुधवार को प्रधान राकेश कथूरिया की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें उपप्रधान सुदेश ¨सहोत्रा व अन्य मौजूद रहे।
संगठन के सचिव सुनील डोगरा ने बताया बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर अनुज शर्मा, कार्तिक शर्मा, गीता भारद्वाज, प्लेबैक सिंगर धीरज शर्मा, कुमार साहिल, विक्रांत ¨सह, विजय ठाकुर, नितिश राजपूत, रॉक स्टार अभिनव नाग, सुनील सूफी, राइ¨जग स्टार फेम राखी गौतम, रॉक स्टार नेहा दीक्षित, बालीवुड स्टार सोनम चौधरी, नवीन, मनजीत गोस्वामी, सुरेंद्र कपूर आवाज का जादू बिखेरेंगे। सेलिब्रिटी गेस्ट में देश की चु¨नदा मॉडल कांगड़ा उत्सव का गवाह बनेंगी। 19 सितंबर को कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मार्कंडेय, 20 सितंबर को शहरी विकास एवं नगर नियोजन मंत्री सरवीण चौधरी और 21 सितंबर को स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
मिसेज हिमाचल चंचल कुमारी, अभिनेत्री सुनिधि मेहता, मिसेज नार्थ इंडिया पूजा राठौर, मिस हिमाचल फाइनलिस्ट वीनाक्षी गोमरे , जिनिया शर्मा, मिस हिमाचल फेस ऑफ बालीवुड अंकिता भारती, हिमाचल गलूमर मिस परफेक्ट बॉडी शालिता सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में शिरकत करेंगी। मुंबई में धमाल मचाने के बाद ¨कग्स क्रू डांस ग्रुप कांगड़ा उत्सव के मंच पर भी धूम मचाएगा। एसजे डांस ग्रुप व साई समृद्धि डांस ग्रुप भी प्रस्तुति देगा। हिल्स रूट बैंड धर्मशाला व हाइजेकर्स बैंड की दमदार प्रस्तुति भी होगी। ¨प्रस गर्ग कॉमेडी से दर्शकों को लोटपोट करेंगे। निफ्ट का फैशन शो भी आकर्षण का केंद्र होगा। पहले दिन कॉलेज व दूसरे दिन स्कूली बच्चों की प्रतियोगिताएं होंगी। तीसरे दिन नन्हे मुन्हें बच्चो का फैंसी ड्रेस कंपीटिशन होगा। उत्सव में हिमाचली कलाकारों को प्रोत्साहन दिया जाता है।