Move to Jagran APP

भाजपा प्रत्याशी की जीत का मार्जन दोगुना करने का दिया लक्ष्य

Kangra BJP worker meeting प्रदेश कैबिनेट मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी तय हो चुका है।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 04:24 PM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 04:26 PM (IST)
भाजपा प्रत्याशी की जीत का मार्जन दोगुना करने का दिया लक्ष्य

कांगड़ा, जेएनएन। प्रदेश कैबिनेट मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी तय हो चुका है। उन्होंने कहा भाजपा प्रत्याशी की जीत का माजर्न बढ़ाना ही मुख्य लक्ष्य है। कांगड़ा मंडल भाजपा की बैठक की अध्यक्षता के दौरान सरवीण चौधरी ने कहा देश की जनता को प्रधानमंत्री चुनना है। प्रत्येक देशवासी मोदी को फिर से प्रधामंत्री बनाना चाहता है। सरवीण चौधरी ने कहा केंद्रीय भाजपा सरकार और प्रदेश भाजपा सरकार की जनता से जुड़ी हुई नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं, जिससे भाजपा की जीत में और योगदान हो सके।

loksabha election banner

जिला भाजपा अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा भाजपा कार्यकर्ता इस बार लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी की जीत के लिए अहम भूमिका निभाएंगे। मंडल अध्यक्ष रमेश बराड ने कहा पिछली बार जहां कांगड़ा भाजपा से 10000 मतों की लीड मिली थी, वही इस बार 20,000 करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान मंडल पदाधिकारी रमेश महेछी, पंडित उमाशंकर, रमेश भल्ला, प्रेमसागर धीमान, नीतु दामीर, कुलदीप चौधरी, चंचला कुमारी, जगदंबा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.