छाेटी सी उम्र में कंगना रणाैत ने पाया बड़ा मुकाम : शांता कुमार
मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश की होनहार प्रतिभाशाली बेटी कंगणा रणौत ने एक और रिकार्ड बनाकर नया इतिहास बनाया है। उन्हाेंने कहा कि छोटी-सी उम्र और इतने छोटे फिल्म करियर में चाैथी बार सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस का राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करना बड़ी उपलब्धि है।
पालमपुर, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश की होनहार प्रतिभाशाली बेटी, कंगणा रणौत, ने एक और रिकार्ड बनाकर नया इतिहास बनाया है। उन्हाेंने कहा कि छोटी-सी उम्र और इतने छोटे फिल्म करियर में चाैथी बार सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस का राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करना बड़ी उपलब्धि
है।
उन्हाेंने कहा कि पूरा हिमाचल एक बार फिर से इस उपलब्धि पर गौरवान्वित हुआ है। उन्हाेंने अपनी अाेर से कंगणा रणौत को बहुत बधाई, प्यार, शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया है। शांता कुमार ने कहा कि हिमाचल के एक गांव के एक साधारण परिवार से उठकर अपने परिश्रम से सिनेमा जगत में जो स्थान कंगना रणौत ने प्राप्त किया है वो अत्यंत प्रशंसनीय है। यह सम्मान पूरे हिमाचल को है। उन्हाेंने इसके लिए हिमाचल प्रदेश की जनता को
भी बधाई दी है।