Move to Jagran APP

अभी नहीं गिरेगा कांगड़ा थाना का भवन

-??????? ????? ???? ?? ??? ???? ???? ?????? ??? -?? ????? ????? ?? ???? ?? ????? ??? ??? ????? ?????????, ??????? : ??????? ????? ???? ?? ????????? ??? ?? ??? ?? ? ?? ?????? ?? ??? ?? ??? ? ?? ???? ?? ???? ???? ?? ??? ???? ???? ??? ???? ?? ???? ?? ??????? ?? ??? ???? ?? ????? ????? ?? ???? ???????? ?? ?? ???? ??? ?? ??? ???? ??? ?? ?????? ??? ?? ??????? ??? ???? ???? ?? ??? ?? ???? ???? ?? ???? ??? ????? ??? ???? ??? ?? ? ?? ????? ???? ?? ?????? ??? ?????? ??? ?? ??? ? ?? ??? ???? ?? ??? ??? ????? ?? ??? ?? ?? ???? ???? ???? ??? ???? ???? ?????? ?? ?? ??? ?? ?? ??????? ??? ??? ?? ?????? ? ???? ??? ????? ?? ???? ??? ??? ?? ???? ??

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Dec 2018 09:31 PM (IST)Updated: Fri, 14 Dec 2018 09:31 PM (IST)
अभी नहीं गिरेगा कांगड़ा थाना का भवन
अभी नहीं गिरेगा कांगड़ा थाना का भवन

जागरण संवाददाता, कांगड़ा : कांगड़ा पुलिस थाने के असुरक्षित भवन को अभी तक न तो गिराया जा सका है और न ही जमीन को समतल करने का काम शुरू हुआ है। नए थाने के निर्माण के लिए करीब दो करोड़ रुपये का ठेका बीएसएनएल को दे दिया गया है। इसके साथ ही पुराने भवन को उखाड़कर इसे समतल करने के लिए भी ठेका दिया जा चुका है, लेकिन चार-पांच माह बाद भी हाल जस के तस हैं। थाना खाली करने में सबसे बड़ी समस्या यह आ रही है कि वर्तमान में कोई भी सरकारी व निजी भवन पुलिस को नहीं मिल रहा है जहां पर व्यवस्थित तरीके से थाना चल सके। जितने समय तक नया भवन बनकर तैयार नहीं हो जाता उतने समय तक पुलिस थाना चलाना और साथ ही उतने समय तक पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए जाने वाले अपराधियों को रखने के लिए हवालात की भी जरूरत है। वर्तमान में कांगड़ा पुलिस थाने में दो हवालात हैं, जिसमें गिरफ्तार आरोपितों को रखा जाता है। थाने की हवालात इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि कभी रेलवे थाना कांगड़ा कोई आरोपित पकड़ता है तो उसे भी यहीं पर लाया जाता है। गगल थाने के आरोपित भी इसी हवालात में रखे जाते हैं। पुलिस थाने को संचालित करने के लिए भवन की दरकार है और इसके लिए सरकारी व निजी तौर पर भी भवन को देखा जा रहा है, लेकिन अभी तक भवन नहीं मिल सका है। राजपूत सभा के भवन, टंडन क्लब भवन सहित अन्य भवनों के लिए प्रयास हुए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी है। इसके चलते अंग्रेजों के जमाने का थाना अभी नहीं गिरेगा। कुछ लोग थाने के स्थान पर शॉ¨पग कांप्लेक्स बनाने का भी पक्ष रख चुके हैं।

loksabha election banner

---------------------

कांगड़ा थाने के लिए भवन नहीं मिल पा रहा है, जिसमें थाने को स्थानांतरित किया जा सके। कुछ भवनों को किराये की पेशकश भी की है। भवन मिलते ही थाना स्थानांतरित होगा और काम शुरू होगा।

-पूर्ण ठुकराल, डीएसपी कांगड़ा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.