विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जुब्‍बल कोटखाई हिमाचल: कांग्रेस प्रत्‍याशी रोहित ठाकुर 6103 वोट से विजयी, भाजपा प्रत्‍याशी तीसरे स्‍थान पर रहीं

By Rajesh Kumar SharmaEdited By:
Published: Tue, 02 Nov 2021 09:09 AM (IST)Updated: Tue, 02 Nov 2021 12:43 PM (IST)

जुब्‍बल कोटखाई हिमाचल जुब्बल कोटखाई उपचुनाव की तस्‍वीर साफ हो गई है। कांग्रेस प्रत्‍याशी रोहित ठाकुर 6103 मतों से विजयी ...और पढ़ें

कांग्रेस प्रत्‍याशी रोहित ठाकुर 6103 मतों से विजयी घोषित हो गए हैं।
कांग्रेस प्रत्‍याशी रोहित ठाकुर 6103 मतों से विजयी घोषित हो गए हैं।

शिमला, जागरण संवाददाता। Jubbal Kotkhai By Election Result, जुब्बल कोटखाई उपचुनाव की तस्‍वीर साफ हो गई है। कांग्रेस प्रत्‍याशी रोहित ठाकुर 6103 मतों से विजयी घोषित हो गए हैं। रोहित ठाकुर ने 29447 वोट प्राप्‍त किए। आजाद प्रत्‍याशी चेतन बरागटा 23344 वोट के साथ दूसरे स्‍थान पर रहे। भाजपा प्रत्‍याशी नीलम सरैइक तीसरे स्‍थान पर रहीं। भाजपा प्रत्‍याशी नीलम अपनी जमानत भी नहीं बचा पाई हैं।

शुरुआत में यहां कांग्रेस के रोहित ठाकुर और आजाद प्रत्‍याशी चेतन बरागटा के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा था। लेकिन 22वें राउंड में रोहित ने पांच हजार से ज्‍यादा की लीड हासिल कर ली थी। 20वें राउंड में रोहित ठाकुर ने 4535 मतों से बढ़त बना ली। भाजपा प्रत्‍याशी नीलम सरैइक को 2476, रोहित ठाकुर को 25836, चेतन बरागटा को 21301, सुमन को 146 वोट मिले। इसके अलावा 152 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। चेतन बरागटा भी मुकाबले में पीछे छूट गए।

16वें राउंड में जुब्‍बल कोटखाई में भाजपा की नीलम सरैइक को 2078, रोहित ठाकुर को 19360, चेतन बरागटा 18095, सुमन कदम 106, नोटा 103 ने चुना। अब रोहित ठाकुर की बढ़त 1265 तक पहुंच गई।

शुरुआत में रोहित ठाकुर को 72 मतों की बढ़त मिली। पहले चरण में रोहित ठाकुर को 1234, चेतन बरागटा को 1162, भाजपा प्रत्‍याशी नीलम सरैइक को 208 और सुमन कदम व नोटा को चार-चार मत पड़े हैं। दूसरे राउंड के रुझान में आजाद प्रत्‍याशी चेतन बरागटा आगे निकल गए। चेतन को 119 मताें की बढ़त मिली।