Move to Jagran APP

अभिनेता जॉन अब्राहम ने बीमार सास के लिए रक्‍तदान करने पर कांगड़ा सेवियर संस्‍था का किया धन्‍यवाद, संदेश जारी

John Abraham बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ने कांगड़ा सेवियर संस्‍था की ओर से चलाए गए रक्तदान अभियान की प्रशंसा की है। जॉन अब्राहिम ने कांगड़ा सेवियर के अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी को वीडियो संदेश भेज कर उनके इस कार्य को एक नेकी का कार्य बताया है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 12:54 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 03:38 PM (IST)
अभिनेता जॉन अब्राहम ने बीमार सास के लिए रक्‍तदान करने पर कांगड़ा सेवियर संस्‍था का किया धन्‍यवाद, संदेश जारी
बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ने कांगड़ा सेवियर संस्‍था की ओर से चलाए गए रक्तदान अभियान की प्रशंसा की है।

कांगड़ा, रितेश ग्रोवर। John Abraham, बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ने कांगड़ा सेवियर संस्‍था की ओर से चलाए गए रक्तदान अभियान की प्रशंसा की है। जॉन अब्राहिम ने कांगड़ा सेवियर के अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी को वीडियो संदेश भेज कर उनके इस कार्य को एक नेकी का कार्य बताया है। वीडियो संदेश में उन्होंने कहा वर्ष 2016 से शुरू किए गए इस नेक कार्य में असंख्य लोगों की जान कांगड़ा सेवियर द्वारा बचाई गई है, जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। काबिले गौर है कि बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहिम की सास लगभग दो सप्ताह पहले काफी बीमार हो गई  थी और उन्हें कांगड़ा के फोर्टिस अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। इलाज के दौरान जॉन इब्राहिम की सास को इमरजेंसी रक्त की आवश्यकता पड़ गई।

loksabha election banner

जॉन अब्राहिम के ससुर अक्षय ने इस संबंध में कांगड़ा सेवियर के अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी से संपर्क किया और उन्हें आपातकालीन रक्त के लिए गुहार लगाई। वीरेंद्र चौधरी ने तत्कालीन सीरियल ग्रुप के दो सदस्य शीतल मनकोटिया व संजीव कुमार को रक्तदान करने के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया, जहां दोनों ने रक्तदान किया। समय पर रक्त मिलने से जॉन अब्राहिम की सास एक सप्ताह के अंदर ही ठीक हो गईं।

इस दौरान जॉन इब्राहिम अपनी सास का हाल जानने के लिए 2 सप्ताह पहले कांगड़ा भी आए थे और दो दिन यहां रुक कर मुंबई लौट गए थे। जॉन अब्राहम को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने कांगड़ा सेवियर के अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी से संपर्क किया और उनका आभार जताया। रविवार को उन्होंने सुबह वीरेंद्र चौधरी को वीडियो संदेश भेज कर उनके ग्रुप की भरपूर प्रशंसा की। उन्‍होंने यह भी वादा किया है जब भी वह कांगड़ा आएंगे तो वीरेंद्र चौधरी से और सेवियर ग्रुप के अन्य सदस्यों से जरूर मिलेंगे और इस अभियान में सहयोग करने वाले सदस्यों का आभार जताएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.