Jobs in Himachal: हिमाचल प्रदेश में कॉलेज काडर में लाइब्रेरियन के 100 रिक्त पद भरे जाएंगे
Jobs in Himachal हिमाचल में उच्चतर शिक्षा विभाग के तहत कॉलेज काडर में लाइब्रेरियन के 100 पद रिक्त हैं। अभी 26 पदों पर लाइब्रेरियन कार्य कर रहे हैं। रिक्त पदों पर लोक सेवा आयोग के माध्यम से भर्ती होगी। असिस्टेंट लाइब्रेरियन के पदों का काडर बदला गया है।
शिमला, जेएनएन। Jobs in Himachal, हिमाचल में उच्चतर शिक्षा विभाग के तहत कॉलेज काडर में लाइब्रेरियन के 100 पद रिक्त हैं। अभी 26 पदों पर लाइब्रेरियन कार्य कर रहे हैं। रिक्त पदों पर लोक सेवा आयोग के माध्यम से भर्ती होगी। असिस्टेंट लाइब्रेरियन के पदों का काडर बदला गया है। इसे जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए) लाइब्रेरी किया है।
नए काडर में 771 पदों को तब्दील किया गया है। कुल 1023 पद खाली थे जबकि 252 पदों को डाइंग काडर घोषित किया जाएगा। जैसे जैसे इन पदों पर कार्यरत कर्मी सेवानिवृत्त होंगे, ये पद स्वत: समाप्त माने जाएंगे।
यह जानकारी शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने प्रश्नकाल के दौरान डलहौजी की विधायक आशा कुमारी के सवाल के जवाब में दी। उन्होंने कहा कि नए काडर के भर्ती एवं पदोन्नति (आरएंडपी) नियम जल्द तैयार होंगे। इन्हें इसी महीने अंतिम रूप प्रदान कर दिया जाएगा। प्रदेश में लाइब्रेरियन के 126 स्वीकृत पदों में से 100 पद रिक्त हैं।
लाइब्रेरियन के स्वीकृत पद
कांगड़ा में 29, मंडी 18, शिमला 18, सिरमौर 13, सोलन 10, चंबा 9, ऊना 8, कुल्लू 7, हमीरपुर 6, बिलासपुर 5, लाहुल स्पीति में 2, किन्नौर जिला में एक पद रिक्त है। इस तरह कुल 126 पद प्रदेश भर में रिक्त हैं।