Move to Jagran APP

जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर बोले, पार्टी चाहेगा तो लड़ूंगा मंडी संसदीय क्षेत्र से उपचुनाव

Minister Mahender Singh Thakur जल शक्ति बागवानी एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने रामपुर में कहा कि यदि पार्टी चाहेगी तो वह मंडी लोकसभा उपचुनाव लड़ सकते हैं। वह पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में 35 साल से सेवा में लगे हैं

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Sun, 20 Jun 2021 09:50 AM (IST)Updated: Sun, 20 Jun 2021 09:52 AM (IST)
जल शक्ति, बागवानी एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर

रामपुर बुशहर, संवाद सहयोगी। Minister Mahender Singh Thakur, जल शक्ति, बागवानी एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने रामपुर में कहा कि यदि पार्टी चाहेगी तो वह मंडी लोकसभा उपचुनाव लड़ सकते हैं। वह पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में 35 साल से सेवा में लगे हैं और हर बार पार्टी के निर्देश पर ही चुनाव लड़े हैं। लोक निर्माण विभाग के परिधि गृह में पत्रकारों से बातचीत में महेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें रामपुर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का जायजा लेने का निर्देश मिला है और शनिवार को पंद्रह-बीश क्षेत्र के बाद दोपहर बाद रामपुर पहुंचे।

loksabha election banner

जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास किए। उन्होंने लोगों से क्षेत्र में आ रही समस्याओं को सुना। उन्होंने बताया कि जनमंच में अधिकतर समस्याओं का निवारण किया जा चुका है। इस क्षेत्र में 15-20 की सात पंचायतों के लोगों को पानी की समस्या आ रही थी। इसके लिए नौ करोड़ 11 लाख 40 हजार की लागत से पेयजल योजना स्वीकृत करवाई है जिसका मुख्यमंत्री शुभारंभ करेंगे।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में सरकार की मंदिर खोलने की तैयारी, शादी में 20 लोगों की शर्त रहेगी, स्‍कूल खोलने पर फैसला जल्‍द

इस क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत हर व्यक्ति को सिंचाई के पानी की सुविधा उपलब्ध करवाना भी लक्ष्य है। उन्होंने ज्यूरी में सीवरेज के लिए एसजेवीएनएल के अधिकारियों से बात करके इस क्षेत्र में सीवरेज की समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष रामपुर भीम सिंह ठाकुर, जिला महासु के महासचिव शशी भूषण श्याम, पूर्व प्रत्याशी प्रेम सिंह दरेग, जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता सुशील जस्टा, एसई राजीव महाजन, अधिशाषी अभियंता रणबीर नेगी, उपमंडल अधिकारी सुरेंद्र मोहन, डीएसपी चंद्रशेखर कायत, त्रिलोक भलूणी, डीआर शर्मा व संदीप उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: पालमपुर का परिवार शादी में शामिल होने शिमला चला गया और पीछे से चोरों ने डाल दिया घर में डाका


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.