Move to Jagran APP

कर्ज लेने का रिकार्ड जयराम ठाकुर के नाम होगा: मुकेश अग्निहोत्री

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश की जनता पर 85000 करोड़ रुपये का कर्ज छोड़ कर जाएगी। सबसे अधिक कर्ज लेने का रिकार्ड मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नाम होगा। प्रदेश सरकार का चार साल का कार्यकाल पूरा होने को है।

By Richa RanaEdited By: Published: Wed, 20 Oct 2021 04:59 PM (IST)Updated: Wed, 20 Oct 2021 04:59 PM (IST)
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश की जनता पर 85000 करोड़ रुपये का कर्ज छोड़ कर जाएगी।

मंडी, जागरण संवाददाता। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश की जनता पर 85000 करोड़ रुपये का कर्ज छोड़ कर जाएगी। सबसे अधिक कर्ज लेने का रिकार्ड मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नाम होगा। प्रदेश सरकार का चार साल का कार्यकाल पूरा होने को है। जनता को बताने के लिए कोई चार ठोस उपलब्धियां भी नहीं है। विकास की बात करने के बजाय मुख्यमंत्री अब क्षेत्रवाद की बात कर रहे हैं।

loksabha election banner

मुकेश अग्निहोत्री बुधवार को मंडी में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा आइआइटी मंडी व नेरचौक मेडिकल कालेज की उपलब्धि है। हवाई अड्डे के नाम पर लोगों को सब्जबाग दिखाए गए,लेकिन चार साल में ट्रिपल इंजन की सरकार भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरु नहीं कर पाई। चहेतों को टेंडर देने के लिए नियम ताक पर रखे जा रहे हैं। जलशक्ति विभाग ने मंडी में करोड़ों रुपये के एक टेंडर की चार बार शर्तें बदली। सड़कों की हालत खस्ता है। मुख्यमंत्री हवा में उड़ रहे हैं। सड़कों की हालत को देख मुख्यमंत्री को मंडी की जनता से वोट मांगने का कोई हक नहीं है।

चार साल में कोई चुनावी वादा पूरा नहीं हुआ। मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर में जितना उड़ना चाहते हैं, उड़ लें, अब चंद माह बाकी बचे हैं। नगर निगम के चुनाव में विकास के बजाय क्षेत्रवाद के आधार पर वोट मांगे। बकौल मुकेश अग्निहोत्री भाजपा को देवी देवता भी क्षमा नहीं करेंगे। पहले मंदिरों के किवाड़ बंद कर दिए। हवन पर रोक लगा दी। अब नजराना बंद कर दिया। फोरलेन प्रभावितों को झूठे आश्वासन देकर ठगा, फैक्टर दो लागू नहीं किया। संसाधन विकसित करने पर ध्यान नहीं दिया। दिल्ली से प्रदेश को कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं मिला। मुख्यमंत्री बताएं अन्य राज्यों के लोगों को प्रदेश में रोजगार देने के पीछे किसका दबाव है। महंगाई व बेरोजगारी चरम पर है। मुख्यमंत्री कांग्रेस के समय का उदाहरण देकर क्या कांग्रेस से प्रतिस्पर्धा करना चाहते हैं। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं एआइसीसी के सचिव सुधीर शर्मा भी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.