सुनील शर्मा ने लगाए आरोप,कितने युवाओं को दिया रोजगार, श्वेतपत्र जारी करें जयराम
सुनील शर्मा ने प्रदेश सरकार से सवाल किया है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश के कितने युवाओं को रोजगार दिया श्वेतपत्र जारी करें। कार्यकाल पूरा होने पर प्रदेश भाजपा सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने और लोगों का ध्यान भटकाने के आए दिन नये नये शुगुफा छोड़ती है।
पालमपुर, संवाद सहयोगी। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुनील शर्मा ने प्रदेश सरकार से सवाल किया है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश के कितने युवाओं को रोजगार दिया, श्वेतपत्र जारी करें। कार्यकाल पूरा होने पर प्रदेश भाजपा सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने और लोगों का ध्यान भटकाने के आए दिन नये नये शुगुफा छोड़ती है। सच्चाई तो यह है कि जयराम सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। जारी बयान में उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बेरोजगारी का आंकड़ा बढ़ा है, रोजमर्रा चीजों में बेहताशा वृद्धि हो रही है, जिसे रोकने में सरकार के पास कोई नीति और योजना नहीं है।
शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता अब सरकार के बहकावे में नहीं आने वाली है और आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को उखाड फेंकने का मन बना लिया है। हिमाचल प्रदेश में दो बार पुलिस भर्ती रद्द होने और पेपर सरेआम बाजार में बेचने को लेकर भाजपा सरकार जनता के बीच बुरी तरह बेनकाब हो चुकी है। डंबल इंजन की सरकार बुरी तरह विफल हुई है और युवाओं को रोजगार के नाम पर छला है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस एकजुट होकर विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है जिससे देख कर भाजपा के नेताओं में खलबली मच गई है। जिस तरह से हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह पूरे प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर रही है और जनसमर्थन मिल रहा है। निसंदेह आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है। भाजपा सरकार ने अपने घोषणा पत्र के कितने वायदे पूरे किए है उन्हें जनता को बताना चाहिए। वर्तमान में जयराम सरकार सिर्फ और सिर्फ जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। जिसमें जयराम सरकार सफल नहीं होगी।