Move to Jagran APP

AIIMS Bilaspur : कभी सपना लगने वाला एम्स आज लोगों के सामने : जयराम ठाकुर

AIIMS Bilaspur हिमाचल प्रदेश की धरती पर अब तक के सबसे बड़े उपहार एम्स बिलासपुर को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज कभी सपना लगने वाला एम्स परिसर जमीन पर खड़ा है।

By Virender KumarEdited By: Published: Sun, 05 Dec 2021 07:52 PM (IST)Updated: Sun, 05 Dec 2021 07:52 PM (IST)
AIIMS Bilaspur : कभी सपना लगने वाला एम्स आज लोगों के सामने : जयराम ठाकुर
जयराम ठाकुर ने कहा कि कभी सपना लगने वाला एम्स आज लोगों के सामने है। जागरण

बिलासपुर, जागरण संवाददाता। AIIMS Bilaspur, हिमाचल प्रदेश की धरती पर अब तक के सबसे बड़े उपहार एम्स बिलासपुर को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज कभी सपना लगने वाला एम्स परिसर जमीन पर खड़ा है और लोगों को सेवाएं देने के लिए तैयार है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि अब प्रदेश के लोगों को एम्स दिल्ली और पीजीआइ के लंबे चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। यह प्रदेश के लिए ऐतिहासिक पल है। एक तरफ जहां एम्स ओपीडी की शुरुआत हुई है, वहीं दूसरी और पूर्ण आबादी को कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगाने का लक्ष्य पूरा किया है। मुख्यमंत्री ने राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का हिमाचल आने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता ने एम्स क्या होता है यह दिल्ली जाकर ही देखा। हमारे लिए यह सौभाग्य की बात है कि आज हिमाचल में एक एम्स बनकर तैयार हो गया है। हिमाचल के लिए एम्स एक सबसे बड़े उपहार के रूप में मिला। इसके लिए जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार। आज ओपीडी की शुरुआत हो रही है, यह हिमाचलवासियों के लिए एक बहुत बड़ा पल है।

हिमाचल छोटा राज्य जरूर है, लेकिन आज यहां बड़े-बड़े काम हो रहे हैं। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के अध्यक्ष भी हिमाचल से संबंध रखते हैं। इसके अलावा केंद्र में एक बड़ी जिम्मेदारी के साथ हिमाचल के सांसद अनुराग ठाकुर अपनी भूमिका निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड टीकाकरण में प्रदेश की जनता, स्वास्थ्य कर्मचारियों ने भी भरपूर सहयोग किया। इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।

हिमाचल ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की : अनुराग

हमीरपुर से सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड टीकाकरण को लेकर हिमाचल ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा, 'हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्यत्व दिवस के 50 साल स्वर्णिम जयंती के रूप में मना रहा है। इतने सालों तक कभी किसी ने हिमाचल के बारे में नहीं सोचा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल को एम्स की सौगात दी। जब नड्डा स्वास्थ्य मंत्री थे तो उस समय हिमाचल के लिए छह मेडिकल कालेज दिए। ऊना में पीजीआइ सेटेलाइट सेंटर दिया। नड्डा ने हिमाचल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के हमेशा प्रयास किए।Ó उन्होंने कहा, हिमाचल ने न सिर्फ शत-प्रतिशत आबादी को वैक्सीन लगाने का काम किया बल्कि जीरो वेस्टेज करके एक उदाहरण पेश किया। इसके उल्टा राजस्थान में वैक्सीन की डोज कूड़े के ढेर में मिली। पंजाब में सरकारी वैक्सीन प्राइवेट अस्पतालों में मिली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.