Move to Jagran APP

कांग्रेस नेता विहीन, देश में भी पार्टी को केवल एक परिवार चला रहा: जयराम

हिमाचल में तो कांग्रेस नेता विहीन है ही। वहीं पूरे देश में भी पूरी पार्टी को केवल एक परिवार चला रहा है। हिमाचल में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के बाद कांग्रेस के लोगों में बड़ा नेता बनने की होड़ लगी है।

By Richa RanaEdited By: Published: Thu, 21 Oct 2021 04:18 PM (IST)Updated: Thu, 21 Oct 2021 04:18 PM (IST)
कांग्रेस नेता विहीन है ही वहीं पूरे देश में भी पूरी पार्टी को केवल एक परिवार चला रहा है।

फतेहपुर,संवाद सहयेागी। हिमाचल में तो कांग्रेस नेता विहीन है ही वहीं पूरे देश में भी पूरी पार्टी को केवल एक परिवार चला रहा है। हिमाचल में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के बाद कांग्रेस के लोगों में बड़ा नेता बनने की होड़ लगी है। आप फतेहपुर को फतह करके दें, क्षेत्र का विकास हम करेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधानसभा के गोलवां, हौरी देवी व भटोली में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले चार साल में जो कसर रही है, उसे हम एक साल में पूरा करेंगे।

loksabha election banner

इस दौरान मुख्यमंत्री कांग्रेस पर भी हमलावर रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल में कांग्रेस के कुछ स्टार प्रचारक आपके क्षेत्र में प्रचार के लिए आए। ये वही लोग हैं जो कहते हैं कि जम्मू-कश्मीर में सेना के जवान महिलाओं पर अत्याचार करते हैं। ऐसे लोगों को कांग्रेस स्टार बनाकर हिमाचल ला रही है। उन्होंने कहा कि आज हमारी सरकार को चार साल पूरे होने वाले हैं। लेकिन कांग्रेस के पास आज किसी मंत्री या सरकार के खिलाफ बोलने के लिए कुछ नहीं है। इनके नेता तो अपनी ही पार्टी को लूटने का काम करते हैं। कोरोना काल में इन्होंने करोड़ों का बिल अपनी पार्टी को भेज दिया।

सवाल उठाने वाले कतारों में लग कर लगवा रहे वैक्सीन

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने हिमाचल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने का काम किया है। कांग्रेस के लोग हमसे सवाल पूछते हैं कि आपने क्या किया। पहले हिमाचल में केवल दो आक्सीजन प्लांट थे, लेकिन आज करीब 30 ऑक्सीजन प्लांट हैं। हम काम करते रहे, लेकिन कांग्रेस के नेता केवल भाषण देते रहे। जो कांग्रेसी पहले वैक्सीन पर सवाल उठा रहे थे, वही लोग टीका लगाने के लिए कतारों में लग रहे हैं। हिमाचल कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाने में देश में अव्वल रहा। हिमाचल ने देश में वैक्सीनेशन माडल पेश किया।

कांग्रेस ही महंगाई की जननी

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कांग्रेस के लोग महंगाई को लेकर सवाल करते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि कांग्रेस ही महंगाई की जननी है। 50 साल तक कांग्रेस सत्ता में रही, महंगाई और बेरोजगारी इन्ही की देन है। आज देश मजबूत हाथों में है। जिस तरह से हमने कोरोना खिलाफ सफलता पाई है, महंगाई रोकने में भी जरूर कामयाब होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.