शाहपुर में आइटीबीपी ने किया मार्चपास्ट
लोकसभा चुनावों को शांतिपूर्वक करवाने के लिए प्रसाशन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। लोकसभा चुनावों को लेकर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में भारत तिब्बत सीमा पुलिस
By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 07:30 PM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 07:30 PM (IST)
संवाद सूत्र, शाहपुर: लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक करवाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। लोकसभा चुनावों को लेकर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में भारत तिब्बत सीमा पुलिस ने मार्चपास्ट किया। थाना प्रभारी शाहपुर हेमराज शर्मा ने बताया कि मार्च पास्ट में भारत तिब्बत सीमा पुलिस के साथ साथ हिमाचल पुलिस के जवानों ने भी भाग लिया। उन्होंने जानकारी दी कि यह मार्च पास्ट शाहपुर, द्रम्मण, रेहलू, डढंब, चड़ी, नेरटी सहित अन्य संवेदनशील जगहों पर किया गया। वहीं, उन्होंने लाइसेंसी हथियारों को भी तुरंत जमा करवाने का आह्वान किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें