विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kinnaur News: सतलुज नदी में गिरी तमिलनाडु से आए पर्यटकों की गाड़ी, ड्राइवर की मौत, एक घायल; एक अन्य की तलाश जारी

Published: Mon, 05 Feb 2024 12:42 PM (IST)Updated: Mon, 05 Feb 2024 12:45 PM (IST)

किन्नौर में एक इनोवा कार सतलुज नदी ( Innova Car Fell Sutlej River) में जा गिरी। इस हादसे में कार ...और पढ़ें

किन्नौर में 200 मीटर नीचे सतलुज नदी में गिरी इनोवा कार
किन्नौर में 200 मीटर नीचे सतलुज नदी में गिरी इनोवा कार

HighLights

  1. किन्नौर में 200 मीटर नीचे सतलुज नदी में गिरी इनोवा कार,
  2. तमिलनाडु के दो पर्यटक में से एक लापता, एक घायल
  3. हादसे में ड्राइवर की मौत

एएनआई, किन्नौर। Himachal News: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में एक इनोवा कार सतलुज नदी ( Innova Car Fell Sutlej River) में जा गिरी। इस हादसे में कार ड्राइवर की मौत हो गई है।

जबकि तमिलनाडु के एक पर्यटक की डूबने की आशंका है तो वहीं, एक पर्यटक को बचा लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा रविवार को हुआ था। पिछले 18 घंटों स तलाशी अभियान जारी है।

सतलुज नदी में डूबने से ड्राइवर की मौत, एक लापता तो एक घायल

अधिकारी ने बताया कि तमिलनाडु से दो पर्यटक और एक ड्राइवर लाहौल और स्पीति के काजा से शिमला जा रहे थे। इसी बीच वे दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। कार के ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया और कार 200 मीटर नीचे सतलुज नदी में गिर गई।

ऐसे में ड्राइवर की डूबने से मौत हो गई है तो वहीं, तमिलनाडु के एक पर्यटक के डूबने की आशंका है। इसके लिए तलाशी अभियान जारी है। वहीं, एक पर्यटक को रेस्क्यू किया गया है। वह नदी के किनारे पर आ गया था। इस दौरान यात्री को कुछ चोटें भी आई है।

200 मीटर नीचे सतलुज नदी में गिरी कार

जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजमार्ग 305 पर पांगी नहर के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार किन्नौर में सड़क से लगभग 200 मीटर नीचे सतलुज नदी में गिर गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही रिकांगपिओ पुलिस, क्यूआरटी और होम गार्ड के जवान मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ पहुंचाया, जबकि लापता लोगों की तलाश के लिए तलाशी अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें- बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री अग्निकांड से खौल रहा लोगों का खून, मारे गए और घायलों को मुआवजा देने की मांग की; हादसे में गई पांच की जान

आज सुबह नदी से बरामद किया गया ड्राइवर का शव

बचाव दल ने सतलुज के किनारे और आसपास के इलाकों में लापता लोगों की तलाश की, लेकिन रविवार देर शाम तक उनका पता नहीं चल सका। हालांकि, सोमवार की सुबह, सर्च ऑपरेशन के दौरान अधिकारियों को ड्राइवर का शव मिला, जिसकी पहचान काजा निवासी तंजीव के रूप में हुई।जबकि लापता पर्यटक का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- Snowfall in Himachal: हिमाचल में भारी बर्फबारी का अलर्ट, रोहतांग से मनाली तक जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त; 475 सड़कें बंद