Move to Jagran APP

इंद्रजीत एक साल और संभालेंगे व्यापार मंडल शिमला की कमान

व्यापार मंडल शिमला के अध्यक्ष इंद्रजीत ङ्क्षसह अगले एक साल तक अध्यक्ष की कमान संभाले रखेंगे। रविवार को व्यापार मंडल के जनरल हाउस में यह निर्णय लिया गया। कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए चुनाव में किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं लेने का निर्णय लिया गया है।

By Virender KumarEdited By: Published: Sun, 25 Jul 2021 08:04 PM (IST)Updated: Sun, 25 Jul 2021 08:04 PM (IST)
इंद्रजीत एक साल और संभालेंगे व्यापार मंडल शिमला की कमान
एक साल और शिमला व्‍यापार मंडल की कमान संभालेंगे इंद्रजीत। जागरण

शिमला, जागरण संवाददाता। व्यापार मंडल शिमला के अध्यक्ष इंद्रजीत ङ्क्षसह अगले एक साल तक अध्यक्ष की कमान संभाले रखेंगे। रविवार को व्यापार मंडल के जनरल हाउस में यह निर्णय लिया गया। कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए चुनाव में किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं लेने का निर्णय लिया गया है। जनरल हाउस में मौजूदा कार्यकारिणी को एक साल की एक्सटेंशन दी गई है।

loksabha election banner

बैठक में फैसला लिया कि इस एक साल की अवधि के भीतर व्यापार मंडल सदस्यता अभियान शुरू करेगा। 200 रुपये देकर व्यापारी और कारोबारी शिमला व्यापार मंडल के सदस्य बन सकेंगे। पहले से सदस्यों को अपनी सदस्यता रिन्यू करवाने के लिए 300 रुपये फीस देनी होगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि एक सप्ताह के भीतर नई चुनाव समिति का गठन किया जाएगा। सदस्यता अभियान कब शुरू करना है, किसे सदस्य बनाना है, चुनाव कब करवाने हैं, इसकी क्या प्रक्रिया होगी यह चुनाव समिति ही तय करेगी। बैठक की अध्यक्षता व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंद्रजीत ङ्क्षसह ने की। महासचिव संजीव ठाकुर सहित 150 पदाधिकारियों व सदस्यों ने इसमें भाग लिया।

व्यापार मंडल के हैं चार हजार सदस्य

अभी तक व्यापार मंडल के चार हजार सदस्य हैं। यदि उपनगरों के कारोबारियों को इसमें शामिल किया जाता है तो यह आंकड़ा आठ हजार से भी ज्यादा हो जाएगा। रविवार को एसडी स्कूल के हाल में व्यापारियों का जनरल हाउस हुआ। व्यापार मंडल के महासचिव संजीव ठाकुर ने कहा कि कोविड नियमों के तहत यह जनरल हाउस रखा गया था।

2013 में हुए थे चुनाव

पिछली बार वर्ष 2013 में शिमला व्यापार मंडल के चुनाव हुए थे। 2017 में आखिरी जनरल हाउस हुआ था। व्यापारी तय समय पर चुनाव करवाने की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर शहर के कारोबारियों के दो धड़े बन गए थे, लेकिन चुनाव के लिए सभी सहमत हुए थे। रविवार को हुए जनरल हाउस में करीब 150 कारोबारी और व्यापारी पहुंचे।

उपनगरों के सदस्य बनाने पर नोकझोंक, घणाहट्टी व्यापार मंडल के अध्यक्ष गिरे

बैठक में उपनगरों के कारोबारियों (शोघी, घणाहट्टी, मशोबरा, टुटू) सहित अन्य व्यापारियों को सदस्य बनाने के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। लक्कड़ बाजार से आए कारोबारी ओमप्रकाश ने बैठक में उपनगरों के व्यापारियों को शिमला व्यापार मंडल का सदस्य बनाने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि उपनगरों के व्यापारी न तो सदस्य बन सकते हैं और न ही उन्हें मताधिकार देने का नियम है। उन्होंने एक्ट की कापी भी हाउस में दिखाई। इससे जनरल हाउस में आए उपनगरों के व्यापारी भड़क गए। इस दौरान खूब शोर-शराबा हुआ। कारोबारी जनरल हाउस छोड़कर बैठक से जाने लगे। घणाहट्टी व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता अपनी बात रख रहे थे। शोर-शराबा व नोकझोंक के बीच वह अपना संतुलन खोकर गिर पड़े। अन्य सदस्यों ने उन्हें उठा कर शांत करवाया। उपनगरों के व्यापारियों का कहना है कि जब वे काफी समय से शिमला व्यापार मंडल के साथ जुड़े हैं तो उन्हें मताधिकार का भी अधिकार होना चाहिए। व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंद्रजीत ङ्क्षसह ने कहा कि उपनगरों के व्यापारियों को शामिल करने पर जल्द निर्णय लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.